[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर फाइनल में भूसी भरसण ने बरंगा को हरा कर ट्राॅफी पर जमाया कब्जा

फाइनल में भूसी भरसण ने बरंगा को हरा कर ट्राॅफी पर जमाया कब्जा

0
फाइनल में भूसी भरसण ने बरंगा को हरा कर ट्राॅफी पर जमाया कब्जा
सांकेतिक तस्वीर

फोटो 1 विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि कर्मनाशा. यूपी-बिहार बॉर्डर पर नौबतपुर स्थित कर्मनाशा नदी तट पर आयोजित अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार की शाम समापन हो गया. फाइनल मैच भूसी भरसण बनाम बरंगा के बीच खेला गया, जिसमें भूसी भरसण की टीम ने कांटे की टक्कर में सात रन से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. दरअसल, यूपी-बिहार बॉर्डर पर नौबतपुर के पास कर्मनाशा नदी तट के ग्राउंड पर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 जनवरी को हुआ था. इस क्रिकेट प्रतियोगिता में यूपी व बिहार की दर्जनों टीमों ने भाग लिया था. इसमें भूसी भरसण व बरंगा की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनायी थी. समापन समारोह के मुख्य अतिथि सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की उपस्थिति में फाइनल मैच शुरू हुआ. फाइनल मैच में भूसी भरसण की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 14 ओवर में अच्छा प्रदर्शन कर 101 रन का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में उतरी बरंगा की टीम 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इस तरह भूसी भरसण की टीम ने सात रन से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. फाइनल मैच काफी रोमांच भरा रहा व दोनों टीमों का प्रदर्शन टक्कर का रहा. दर्शकों ने अंतिम समय तक खेल का भरपूर आनंद उठाया. मुख्य अतिथि मनोज सिंह डब्लू ने विजेता व उपविजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों की जमकर हौसला अफजाई की व कहा कि खेलकूद के जरिये खिलाड़ियों में सामूहिक सहयोग की भावना का विकास होता है. इस दौरान दया यादव, सुजीत यादव, अभिनव, विजय, लकी, जितेंद्र, बल्ली व सोनू यादव सहित काफी संख्या में यूपी-बिहार के दर्शक मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel