[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कैमूर की सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, कैंडल मार्च निकाल कर किया प्रदर्शन

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कैमूर की सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, कैंडल मार्च निकाल कर किया प्रदर्शन

0
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कैमूर की  सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, कैंडल मार्च निकाल कर किया प्रदर्शन
कैंडल मार्च की तस्वीर

कैमूर (रामपुर) से राजू कुमार की रिपोर्ट
Bharat Tiwari Encounter : बिहार में चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर अब प्रदेश भर में विरोध का स्वर तेज होता जा रहा है. अलग-अलग जिलों में कैंडल मार्च का दौर शुरू हो गया है और भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए लोग अब सड़कों पर उतरने लगे हैं. पटना, सीतामढ़ी, औरंगाबाद और बेगूसराय के बाद अब इसका असर कैमूर में भी साफ तौर पर देखने को मिला है.

रविवार को देर शाम कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत अकोढ़ी गांव में भी कैंडल मार्च निकाला गया, जो अब इस आंदोलन का नया केंद्र बनता दिख रहा है. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी. साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. लोगों का आरोप है कि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद उनकी हत्या कर दी गई, जो गंभीर जांच का विषय है.

चार सूत्री मांग रखी गई

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखीं. इनमें दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग शामिल है.

नारेबाजी से गूंजा इलाका

कैंडल मार्च के दौरान “भरत तिवारी अमर रहे” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की. बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और प्रभावी बना दिया.

हर दिन निकल रहा कैंडल मार्च

शनिवार को औरंगाबाद और बेगूसराय में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर कैंडल मार्च निकाला और “भरत तिवारी अमर रहे” के नारे लगाए. इससे पहले रविवार को पटना में जन सुराज की ओर से कैंडल मार्च निकालकर एसपी और डीएसपी को निलंबित करने और उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए. वहीं सोमवार को सीतामढ़ी में भी लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए न्याय की मांग उठाई.

Also Read: ‘भरत तिवारी को SDM ने दी थी जान से मारने की धमकी, इसीलिए खरीदी पिस्टल’, ग्रामीणों ने किए कई खुलासे

नेताओं ने दी चेतावनी

युवा नेता नितेश उर्फ लक्ष्मण दुबे ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि भरत तिवारी क्षेत्र के विकास और न्याय के लिए संघर्ष कर रहे थे और सरकार को उनके अधूरे कार्यों पर भी ध्यान देना चाहिए. वहीं भाजपा नेता तिलेश्वर दुबे ने भी कहा कि वे पार्टी से जुड़े होने के बावजूद इस मामले में निष्पक्ष जांच के पक्षधर हैं. उन्होंने कहा कि अगर यह फर्जी एनकाउंटर है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द न्याय सुनिश्चित करने की मांग की. कैंडल मार्च शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. इस मौके पर दिव्यांशु सिंह चंदेल, पीयूष सिंह, धवन कुमार दुबे, प्रीतम दुबे, पवन दुबे, मृत्युंजय कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.

Also Read : भरत तिवारी एनकाउंटर में आया नया मोड़, 24 जून को महापंचायत, 10 हजार से ज्यादा लोग बिहार-यूपी से जुटेंगे

Previous article अलकतरा घोटाला मामले में ठेकेदार को 3 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना
Next article मेगा ब्लॉक का असर, कई ट्रेनें घंटों लेट, यात्री हुए परेशान
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel