[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कैमूर में अधूरे नाला निर्माण से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, बारिश में जलजमाव और कीचड़ के कारण एक सप्ताह से बंद पड़ीं दुकानें

कैमूर में अधूरे नाला निर्माण से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, बारिश में जलजमाव और कीचड़ के कारण एक सप्ताह से बंद पड़ीं दुकानें

0
कैमूर में अधूरे नाला निर्माण से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, बारिश में जलजमाव और कीचड़ के कारण एक सप्ताह से बंद पड़ीं दुकानें
नाला निर्माण की तस्वीर

Bhabhua News : भभुआ शहर के वार्ड संख्या-14 स्थित मुनि सिंह गली में नगर परिषद की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है. अधूरा निर्माण कार्य और बारिश के कारण पूरी गली कीचड़ और जलजमाव में तब्दील हो गई है. हालात ऐसे हैं कि राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है, जबकि कई दुकानदारों की दुकानें पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी हैं.

बारिश के बाद गड्ढों में भरा पानी, आवागमन हुआ मुश्किल

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला निर्माण के लिए कई दिन पहले सड़क की खुदाई कर दी गई, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य लगभग ठप पड़ गया. लगातार बारिश होने से खुदाई किए गए गड्ढों में पानी भर गया है. गली में जगह-जगह कीचड़ और फिसलन होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं.

अधूरी नाली पर नहीं रखी गई पटिया, बढ़ा हादसे का खतरा

स्थानीय निवासी रमेश राम और अमित कुमार ने बताया कि नाली का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है. कई स्थानों पर खुली नाली पर पटिया तक नहीं रखी गई है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है. लोगों को मजबूरी में रास्ता बदलकर आना-जाना पड़ रहा है.

दुकानों के बाहर मलबा, एक सप्ताह से ठप पड़ा कारोबार

मुनि सिंह गली के कटरे में दुकान चलाने वाले व्यापारियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान उनकी दुकानों के सामने मलबा डाल दिया गया है. रास्ता पूरी तरह बाधित होने के कारण ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं. इससे पिछले एक सप्ताह से कई दुकानें बंद हैं और छोटे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद पर लगाया लापरवाही का आरोप

दुकानदारों और स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक न तो निर्माण कार्य पूरा कराया गया और न ही जल निकासी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई. लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नाला निर्माण पूरा कराया जाए, गड्ढों को सुरक्षित किया जाए और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए.

Kaimur News : दुकानदारों का छलका दर्द

रुस्तम आलम ने कहा कि ठेकेदार एक सप्ताह पहले सड़क खोदकर चला गया. दुकान बंद रहने से घर चलाना मुश्किल हो गया है.

एजाज हुसैन ने बताया कि दुकान के सामने मलबा जमा होने से ग्राहक नहीं आ रहे हैं. कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर परिषद ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

देवशरण दास ने कहा कि दुकान खोलने के बावजूद ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं. कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो गया है और आर्थिक नुकसान लगातार बढ़ रहा है.

क्या बोले कार्यपालक पदाधिकारी

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित संवेदक को कड़ी फटकार लगाई गई है. उसे जल्द से जल्द नाला निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया है और जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी.

Also Read : नशे में धुत होमगार्ड का हाईवोल्टेज ड्रामा, भोजपुर के पीपा पुल पर राहगीरों से मारपीट के बाद गिरफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel