[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर पुलिस की गाड़ी के चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

पुलिस की गाड़ी के चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

0
पुलिस की गाड़ी के चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने अस्पताल में की तोड़फोड़
घटना स्थल पर लोगों की भीड़

Bhabhua News: शनिवार दोपहर भगवानपुर थानाक्षेत्र के गोबरछ गांव के पास पुलिस की गाड़ी के चपेट में आने से बाइक सवार 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. जबकि हादसे में बाइक पर पीछे बैठा 16 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृत युवक भभुआ शहर के वार्ड संख्या 18 निवासी बबलु राईन का बेटा अरमान राईन बताया जाता है. जबकि घायल हुआ युवक छावनी मुहल्ला निवासी आफताब हुसैन का बेटा हुरैरा है. भभुआ के तरफ से जा रही पुलिस वाहन से भगवानपुर के तरफ से आ रहे दोनों बाइक सवार टकरा गये, जिसमें एक की मौत हो गयी वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस घटना के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गये और पुलिस वाहन को घेर लिया. बाद में भभुआ और भगवानपुर से पंहुची पुलिस काफि मशक्कत के बाद ग्रामीणों के चंगुल से पुलिस की गाड़ी को छुड़ाकर थाने ले गयी.

गोबरछ गांव स्थित शिव मंदिर के पास हुई घटना

मिली जानकारी के मुताबिक, हुरैरा और अरमान शनिवार को बकरे की खरीदारी करने के लिये भगवानपुर क्षेत्र के टोढी गांव में गये हुए थे. बकरे का मोलभाव कर दोनों युवक दोपहर बाद 4 बजे के करीब वापस भभुआ लौट रहे थे. घायल युवक हुरैरा के अनुसार बाइक अरमान चला रहा था. आने के दौरान गोबरछ गांव स्थित शिव मंदिर के पास उनकी बाइक पुलिसकर्मियों को लेकर अधौरा जा रहे पुलिस वाहन से टकरा गयी. जिसमे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने अरमान राईन को मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल नाबालिग हुरैरा का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया. उक्ट पुलिस ट्रक भभुआ पुलिस लाइन से अधौरा फोर्स छोड़ने जा रहीं थी.

गुस्साए परिजनों ने अस्पताल का दरवाजा तोड़ा, भारी पुलिस बल तैनात

गुस्साये परिजनों ने सदर अस्पताल में एक रूम के दरवाजे को तोड़ दिया. आक्रोशित परिजनों ने घटना के बाद तुरंत दोनों युवकों को भभुआ सदस्य अस्पताल लाया. जहां एक युवक अरमान को डॉक्टरों ने अमृत घोषित कर दिया. लेकिन परिवार के लोगों को संतुष्टि नहीं हुई और वह मृत अरमान का इसीजी करने के लिए कह रहे थे, लेकिन इसीज रूम में ताला लगा हुआ था. इसके बाद आक्रोशित परिजनों द्वारा गुस्से में इसीजी रूम का दरवाजा तोड़ दिया. गांव के लोगों की नाराजगी को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को गोबरछ गांव में भी कैंप करने के लिए भेज दिया गया. घटना के समय तक बड़ी संख्या में पुलिस बल गोबरछ से गांव में कैंप कर रही थी.

पुलिस कर रही घटना की जांच

भगवानपुर एसएचओ चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि भभुआ पुलिस लाइन से पुलिस की ट्रक वाहन फोर्स अधौरा छोड़ने के लिए जा रही थी. इसी दौरान गोबरछ गांव के पास भगवानपुर के तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवक ट्रक से टकरा गए जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया गुस्साए ग्रामीणों ने तुरंत ट्रक को घेर लिया. जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही भभुआ एवं भगवानपुर से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. जहां पर काफी मशक्कत और ग्रामीणों के विरोध के बीच ट्रक को छुड़ाकर सुरक्षित थाने लाया गया. पुलिस पूरी घटनाक्रम की जांच कर रही है. फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है.

Also Read: विदाई के बाद ससुराल नहीं, एग्जाम सेंटर पहुंची दुल्हन

Previous article बिंद में ऑटो व बाइक की टक्कर में चार जख्मी
Next article तेज रफ्तार बाइक ने इ-रिक्शा से टकराई
Avatar Of Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel