[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर क्वार्टर फाइनल के ट्राइब्रेकर में भभुआ ने बक्सर को दो गोल से हराया

क्वार्टर फाइनल के ट्राइब्रेकर में भभुआ ने बक्सर को दो गोल से हराया

0
क्वार्टर फाइनल के ट्राइब्रेकर में भभुआ ने बक्सर को दो गोल से हराया

नुआंव. टेन प्लस टू खेल मैदान पर न्यू स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब द्वारा राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले में भभुआ ने बक्सर को ट्राइब्रेकर में दो गोल से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया. 45-45 मिनट के खेले गये इस रोमांचक मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीने बहाया, किंतु किसी भी टीम द्वारा गोल नहीं किया जा सका. दोनों टीमों के कप्तानों की सहमति से सात-सात मिनट के खेल को और बढ़ाया गया, लेकिन परिणाम शून्य ही रहा. आखिरकार पांच-पांच पेनाल्टी सूट के दौरान भभुआ दो गोल से विजयी रही. प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल 21 जनवरी को यूपी की देवैथा बनाम कमसार इलेवन मनिया के बीच, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 22 जनवरी को भभुआ बनाम रामगढ़ के बीच होगा. जबकि, फाइनल 26 जनवरी को होगा. खेल का उद्घाटन नुआंव के बीडीसी कमरुल होदा उर्फ मिंटू ने मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व गेंद को किक मारकर किया. रेफरी की कमान शाहरुख कुरेशी के जिम्मे रही. लाइंस मैन विकास पासवान व अंकित सिंह रहे. जबकि, मैच का आंखों देखा हाल घनश्याम गोस्वामी ने अपने अनोखे अंदाज में दर्शकों को सुनाया. स्कोर बोर्ड पर मोहन गुप्ता उर्फ मिंटू रहे आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, सचिव पेंटर जायसवाल कोषाध्यक्ष आफताब आलम के साथ संदीप रावत, तलहा अंसारी, तंजीम अंसारी, तुफैल अंसारी रवि यादव की अहम भूमिका रही. मौके पर जदयू नेता तंजिम अख्तर, साहेब अंसारी, अशरफ हाजी, गुड्डू यादव, रंजीत यादव, अजय जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel