[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर जनगणना कार्य में सुस्ती पर बीडीओ सख्त, प्रगणकों को दी चेतावनी

जनगणना कार्य में सुस्ती पर बीडीओ सख्त, प्रगणकों को दी चेतावनी

0
जनगणना कार्य में सुस्ती पर बीडीओ सख्त, प्रगणकों को दी चेतावनी

नक्शा तैयार होने के बाद भी एचएलओ एप पर शुरू नहीं हुआ काम. विद्यालय जाने के बजाय ऑनलाइन अटेंडेंस लगा सीधे क्षेत्र में उतरेंगे प्रगणक चैनपुर. प्रखंड क्षेत्र में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य की धीमी प्रगति को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज अधिकारी शुभम प्रकाश ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी व सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करना होगा. चार्ज अधिकारी शुभम प्रकाश ने बताया कि सभी प्रगणक दो मई से ही मकान सूचीकरण के लिए नजरी नक्शा तैयार करने के कार्य में लगे हैं. नजरी नक्शा मकान सूचीकरण के लिए आवश्यक है, लेकिन यदि पूरा समय केवल नक्शा बनाने में ही खर्च कर दिया जायेगा तो आगे का कार्य प्रभावित होगा. उन्होंने कहा कि कई प्रगणकों द्वारा नजरी नक्शा का कार्य पूरा कर लिया गया है, इसके बावजूद उनके द्वारा अब तक एचएलओ एप पर कार्य शुरू नहीं किया गया है, जो चिंता का विषय है. उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से करायी जा रही है. सभी प्रगणकों को एचएलओ एप के माध्यम से ही मकान सूचीकरण का कार्य करना है. कार्य प्रारंभ हुए छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन कुछ प्रगणकों को छोड़कर अधिकांश लोगों ने अब तक एप पर कार्य शुरू नहीं किया है. इससे पूरे कार्य की गति काफी धीमी बनी हुई है. उन्होंने कहा कि अब इस कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है, ताकि निर्धारित समय पर मकान सूचीकरण का कार्य पूरा किया जा सके. चार्ज अधिकारी ने बताया कि वे लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं व प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा रहा है. प्रगणकों को सुविधा हो, इसके लिए पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि वे विद्यालय में उपस्थित होने के बजाय ऑनलाइन “मार्क ऑन ड्यूटी” अटेंडेंस लगाकर मकान सूचीकरण का कार्य करें. इससे उन्हें क्षेत्र में अधिक समय देने में सुविधा होगी. शुभम प्रकाश ने पर्यवेक्षकों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि गणना ब्लॉक से संबंधित विवाद व भ्रम को जल्द समाप्त किया जाये, तभी कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ सकेगा. उन्होंने अपील की कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है व इसमें सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel