[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर बगड़ा-तरहनी ग्रामीण सड़क गड्ढों में तब्दील

बगड़ा-तरहनी ग्रामीण सड़क गड्ढों में तब्दील

0
बगड़ा-तरहनी ग्रामीण सड़क गड्ढों में तब्दील

कैमूर को रोहतास से जोड़ने वाली मुख्य सड़क हुई जर्जर जलजमाव व कीचड़ के बीच हिचकोले खाने को मजबूर वाहन चालक कुदरा. प्रखंड क्षेत्र के पछाहगंज से निकली बगड़ा-तरहनी ग्रामीण सड़क गड्ढों में तब्दील होकर पूरी तरह उखड़ चुकी है. दरअसल, यह ग्रामीण सड़क कैमूर को रोहतास जिले से जोड़ती है. जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से वाहनों के आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है व सड़क पर चलने वाले बड़े या छोटे वाहन हिचकोले खाते चल रहे हैं. इससे आये दिन कहीं न कहीं दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं. सड़क की स्थिति इतनी दयनीय हो गयी है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सड़क के टूटने से इस मार्ग पर यात्री बसों का परिचालन भी नाम मात्र का रह गया है. दो जिलों को जोड़ने वाली इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीणों का कुदरा बाजार आना-जाना होता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-19 के पछाहगंज से निकली यह सड़क कैमूर के कई गांवों को जोड़ते हुए रोहतास जिले में प्रवेश करती है. ऐसे में इतनी महत्वपूर्ण सड़क की दुर्दशा देख लोगों में गहरा आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि गोलउडीह, बगड़ा व तरहनी गांव के पास तो स्थिति और भी अधिक खराब है. इन गांवों में नाली के अभाव के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर ही गिरता है, जिससे गर्मी के दिनों में भी जलजमाव का नजारा रहता है. बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है व पूरी सड़क पर पानी ही पानी दिखता है. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण बाइक चालक भी अक्सर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. साथ ही प्रतिदिन स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगायी गयी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel