[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर डेंगू से बचाव को लेकर निकाली जागरूकता रैली

डेंगू से बचाव को लेकर निकाली जागरूकता रैली

0
डेंगू से बचाव को लेकर निकाली जागरूकता रैली

भभुआ सदर…. शुक्रवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर भभुआ सदर अस्पताल में जनजागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें जीएनएम कॉलेज की छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया. साथ ही सिविल सर्जन डॉ चंदेश्वरी रजक ने कहा कि डेंगू एक गंभीर बीमारी है, जो कभी कभी जानलेवा साबित होती है. उन्होंने कहा कि डेंगू मच्छर से बचाव ही इस बीमारी से बचाव है. इसके साथ ही राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जिले को डेंगू मुक्त बनाने की शपथ ली गयी. साथ ही लोगों से अपील की गयी कि जिले से डेंगू को समाप्त करने में अपना सहयोग देंगे, अपने घर के आस-पास जल जमाव नहीं होने देंगे तथा मच्छरों को पनपने से रोकने के साथ जब भी सोयेंगे मच्छरदानी के अंदर ही सोयेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे. इसके साथ ही बुखार होने पर सरकारी अस्पताल में ही जायेंगे तथा चिकित्सक के परामर्श के अनुसार उपचार करायेंगे, इसकी शपथ दिलायी गयी. सावधानी ही डेंगू बीमारी से बचाव जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर सत्यवरूप ने बताया कि सावधानी ही डेंगू बीमारी से बचाव है. उन्होंने बताया कि डेंगू बीमारी संक्रमित एडिस मच्छर के काटने से होता है. यह मच्छर दिन में काटता है और यह स्थिर और साफ पानी में पनपते है. तेज बुखार, बदन सिर, जोड़ में दर्द तथा आंखों के पीछे दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे या चकत्ते का निशान/ नाक/ मसूड़ों से या उल्टी के साथ रक्त स्राव होना डेंगू के मुख्य लक्षण है. ऐसी स्थिति में पीड़ित मरीज तुरंत सरकारी अस्पताल-मेडिकल कॉलेज में जाकर अपना इलाज करवाएं. वहीं, एसीएमओ ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू बीमारी के नि:शुल्क इलाज व जांच मौजूद है. सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू जांच के किट मौजूद हैं. जिले में नहीं है एक भी डेंगू के मरीज एसीएमओ डॉक्टर शांति कुमार मांझी ने बताया कि जिले में अभी एक भी डेंगू के मरीज नहीं है. उन्होंने बताया कि बरसात शुरू होते ही डेंगू मच्छर का प्रकोप बढ़ने लगता है. इससे पूर्व ही इसकी रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान के साथ दवा का छिड़काव किया जाता है. साथ ही लोगों को सलाह दी जाती ही की अचानक तेज बुखार आये तो एक बार डेंगू की जांच जरूर करवाएं. इस दौरान वेक्टर जनित रोगी नियंत्रण पदाधिकारी रोहित कुमार, सीफार प्रतिनिधि अशोक कुमार मौजूद रहे. …राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में चलाया गया अभियान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel