[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर बिना स्कूल आये ही हाजिरी पोर्टल पर दर्ज, जांच में चार शिक्षिकाएं मिलीं अनुपस्थित

बिना स्कूल आये ही हाजिरी पोर्टल पर दर्ज, जांच में चार शिक्षिकाएं मिलीं अनुपस्थित

0
बिना स्कूल आये ही हाजिरी पोर्टल पर दर्ज, जांच में चार शिक्षिकाएं मिलीं अनुपस्थित
सांकेतिक तस्वीर

इ-शिक्षा कोष पोर्टल व उपस्थिति पंजी में फर्जी हाजिरी का हुआ बड़ा खुलासा प्राथमिक विद्यालय कटरा का मामला, खुलासा होने पर विभाग ने कसा शिकंजा जांच में पकड़ी गयी अनुशासनहीनता, विभाग ने निलंबन की चेतावनी के साथ मांगा जवाब भभुआ नगर. जिले के सरकारी विद्यालयों में उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग भले ही सख्ती दिखा रहा हो, लेकिन कुछ गुरुजी अब भी नियमों को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला भभुआ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कटरा से सामने आया है, जहां विद्यालय पहुंचे बिना ही चार शिक्षिका की हाजिरी दर्ज हो जाने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में यह पाया गया कि चार शिक्षिकाएं विद्यालय आयी ही नहीं थी, फिर भी उनकी उपस्थिति इ-शिक्षा कोष पोर्टल और उपस्थिति पंजी दोनों में दर्ज कर दी गयी थी. मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और संबंधित सभी शिक्षिकाओं को जवाब तलब किया गया है. = औचक निरीक्षण में खुला पूरा खेल जानकारी के अनुसार, भभुआ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कटरा में लेखा सहायक द्वारा 18 फरवरी को औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चार शिक्षिका अनुपस्थित पायी गयी. अनुपस्थित शिक्षिका अंजू कुमारी, रिकेश पटेल, कृति शर्मा और निधि यादव शामिल हैं. जांच के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आयी कि विद्यालय में मौजूद नहीं रहने के बावजूद इन सभी की उपस्थिति इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज हो रही थी. यही नहीं, दो शिक्षिकाओं की उपस्थिति अटेंडेंस रजिस्टर में भी दर्ज पायी गयी है. इससे स्पष्ट हो गया कि बिना विद्यालय आये ही हाजिरी दर्ज कर दी गयी थी. = हस्ताक्षर के मिलान में भी मिली गड़बड़ी निरीक्षण के दौरान जब उपस्थिति पंजी की गहन जांच की गयी, तो हस्ताक्षर का मिलान करने पर भी गड़बड़ी सामने आयी. रजिस्टर में दर्ज किये गये सिग्नेचर वास्तविक हस्ताक्षर से अलग पाये गये. इससे यह संदेह और गहरा गया कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज कर दी गयी थी. इधर, निरीक्षण टीम ने पूरे मामले को गंभीर मानते हुए इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की और संबंधित अधिकारियों को भेज दी. रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि विद्यालय में उपस्थित नहीं रहने के बावजूद उपस्थिति दर्ज करना नियमों का उल्लंघन है और यह कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है. = प्रधानाध्यापक के बयान से मामला हुआ स्पष्ट जांच के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक से भी इस संबंध में पूछताछ की गयी. उन्होंने बताया कि जिस दिन निरीक्षण हुआ उस दिन शिक्षिका कृति शर्मा और निधि यादव विद्यालय नहीं आयी थीं. प्रधानाध्यापक के इस बयान और निरीक्षण रिपोर्ट के बाद मामला और स्पष्ट हो गया कि अनुपस्थित रहने के बावजूद उपस्थिति दर्ज की गयी थी. इस पूरे मामले की रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेज दी गयी, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी. = चारों शिक्षिका को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस लेखा सहायक की रिपोर्ट के आधार पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) शंभू कुमार सिंह ने चारों शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि बिना विद्यालय आये इ-शिक्षाकोष पोर्टल और उपस्थिति पंजी में हाजिरी दर्ज करना अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही है. सभी संबंधित शिक्षिका को निर्देश दिया गया है कि पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ निलंबन सहित कड़ी विभागीय कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि इन दिनों शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों की उपस्थिति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. कई जगहों पर औचक निरीक्षण भी किये जा रहे हैं. विभाग का कहना है कि यदि कोई शिक्षक विद्यालय में उपस्थित नहीं मिलता है या बिना आये ही हाजिरी दर्ज करता है, तो ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबन तक की कार्रवाई की जायेगी. इससे विभाग की कार्यशैली में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने की कोशिश की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel