एनएच 19 पर सदासपुर गांव के समीप दिनदहाड़े छिनतई का प्रयास, पिता-पुत्र घायल
KAIMUR NEWS.स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 19 पर सदासपुर गांव के समीप बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने पैसा छीनने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे. हालांकि छिनतई के प्रयास में बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.
फोटो 2 अस्पताल में घायलों का इलाज होते
एसबीआइ से 50 हजार रुपये निकालकर लौट रहे थे पिता-पुक्ष, अपराधी धक्का देकर भागेगंभीर रूप से घायल पिता को किया गया रेफरप्रतिनिधि, मोहनिया शहर.
स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 19 पर सदासपुर गांव के समीप बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने पैसा छीनने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे. हालांकि छिनतई के प्रयास में बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल डुमरपोखर गांव निवासी राम अवतार व उनके पुत्र नरेंद्र कुमार हैं. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से मोहनिया एसबीआइ बैंक पैसा निकालने आये थे. बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर झोले में रख अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान सदासपुर गांव के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक में पैर से धक्का मार दिया. धक्का लगते ही पिता-पुत्र अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गये व झोले में रखा पैसा सड़क पर बिखर गया. संयोग अच्छा रहा कि आसपास लोगों की नजर पड़ते ही अपराधी मौके से फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बिखरे रुपये समेटे व घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद पिता राम अवतार की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.