[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर अतिक्रमण से बाजार की सर्विस सड़क बाधित, परेशानी

अतिक्रमण से बाजार की सर्विस सड़क बाधित, परेशानी

0
अतिक्रमण से बाजार की सर्विस सड़क बाधित, परेशानी
सांकेतिक तस्वीर

कुदरा.

नगर पंचायत क्षेत्र के लालापुर बाजार में ओवरब्रिज के नीचे बनी सर्विस सड़क के एक लेन से ही वाहनों का आवागमन होता है. इससे हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है. वहीं, एक लेन अतिक्रमणकारियों के हवाले है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस सड़क से अतिक्रमण हटाने के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी को पूर्व में आवेदन दिया गया है. इसमें कहा गया है कि आरओबी के नीचे दोनों तरफ वाहनों के आने-जाने के लिए सड़क बनाया गया है. लेकिन, एक लेन अतिक्रमण के कारण संकीर्ण हो गयी है. इसके चलते एक ही लेन से वाहनों का आनाजाना होता है. एक लेन से वाहनों का परिचालन होने से लालापुर में हमेशा जाम लगा रहता है. दरअसल लालापुर बाजार की सर्विस सड़क के पूर्वी लेन में ठेले के साथ सब्जी दुकानदार सहित छोटे- छोटे रेहड़ी दुकानदार सड़क पर ही अपनी दुकानें लगाकर सड़क को संकीर्ण कर दिये है. इससे उक्त लेन से वाहनों का आवागमन बंद है. एक ही लेन से वाहनों के आवागमन से हमेशा सर्विस सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती है. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel