भगवानपुर शिवालय में अखंड मानस पाठ का आयोजन

भगवानपुर हाइस्कूल वाले शिवालय में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में करीब एक दर्जन पुरोहितों की उपस्थिति में अखंड मानस पाठ किया गया.

By VIKASH KUMAR | February 15, 2026 3:17 PM

भगवानपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवानपुर हाइस्कूल वाले शिवालय में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में करीब एक दर्जन पुरोहितों की उपस्थिति में अखंड मानस पाठ किया गया. इसका समापन आज सोमवार की दोपहर 12 बजे होने के बाद परंपरागत तरीके से भव्य भंडारे का आयोजन होना सुनिश्चित है. उक्त शिवालय में जहां एक तरफ अखंड मानस पाठ का संचालन हो रहा था, वहीं दूसरी तरफ मुंडेश्वरी न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह व उनके अनुज आलोक कुमार सिंह (युवा नेता) द्वारा भगवान शिव शंकर के ज्योतिर्लिंग पर रुद्राभिषेक भी किया जा रहा था.