[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, निकली भव्य झांकी

शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, निकली भव्य झांकी

0
शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, निकली भव्य झांकी

फोटो नंबर12- शिव पार्वती व अन्य ऋषि-मुनियों देवताओं की झांकी. फोटो नंबर13 -एन एच -19के रास्ते गुजरती झांकी हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र, भक्तों ने किया रुद्राभिषेक. दुर्गावती. रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज से कोना-कोना भक्तिमय हो चला था. श्रद्धालुओं द्वारा किये जा रहे रुद्राभिषेक की जलधार टूटने का नाम नहीं ले रही थी. कहीं-कहीं शिवालयों में पूरे दिन दूध, शक्कर, मधु व गंगाजल से जलाभिषेक का तांता लगा रहा. इसके अलावा भक्तजनों ने भगवान शिव को बेलपत्र, मंदार पुष्प, भांग, धतूरा, बेर, गन्ना व जौ आदि अर्पित कर पूजा-अर्चना की. अहले सुबह से ही शिवालयों में घंटे-घड़ियाल की गूंज व जयकारों के बीच श्रद्धा भाव से पर्व मनाया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के शिव उपासकों द्वारा भव्य झांकी निकाली गयी. झांकी में निराकार त्रिमूर्ति शिव, पार्वती व गणेश के अलावा रुद्रावतार हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप शामिल रहे. इस दौरान जय श्री राम व हर-हर महादेव के नारे गूंजते रहे. महमूदगंज बाजार के शांति नवयुवक संघ व नव हिंदू जागरण मंच के सौजन्य से झांकी निकाली गयी. एनएच-19 से गुजर रही यह झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही. झांकी महमूदगंज से निकलकर शाम करीब 4:00 बजे दुर्गावती बाजार पहुंची. झांकी में शामिल भक्तों के लियए रोहुआ खुर्द गांव व दुर्गावती बाजार सहित विभिन्न जगहों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल पूरी तरह तैनात रहा. कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार कश्यप, उपाध्यक्ष संजय कुशवाहा व कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि शोभा यात्रा से पूर्व सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया. यह झांकी धनेछा, खामीदौरा मोड़, रोहुआ मोड़, मरहिया बाजार व डहला मोड़ होते हुए करीब सात किलोमीटर की दूरी तय कर वापस महमूदगंज पहुंची. इसके बाद संध्या में तिलकोत्सव व शुभ लग्न में शिव-पार्वती विवाह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के समापन पर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel