[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर जिले में 16 मई को लगेगा विशेष ऋण वितरण शिविर, लंबित आवेदनों के निष्पादन पर जोर

जिले में 16 मई को लगेगा विशेष ऋण वितरण शिविर, लंबित आवेदनों के निष्पादन पर जोर

0
जिले में 16 मई को लगेगा विशेष ऋण वितरण शिविर, लंबित आवेदनों के निष्पादन पर जोर
सांकेतिक तस्वीर

भभुआ.

उद्यम लगाने के लिए उद्यमियों को केंद्रीय योजनाओं के तहत स्वीकृत आवेदनों के आलोक में विशेष ऋण वितरण शिविर का आयोजन जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में किया जायेगा. इसे लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को जिला उद्योग महाप्रबंधक हेमलता कुमारी की अध्यक्षता में विभिन्न बैंकों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत व लंबित ऋण आवेदनों की बैंकवार समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान सामने आया कि पीएमइजीपी योजना के वित्तीय वर्ष 2025-26 में 61 स्वीकृत आवेदनों में से अब तक मात्र 33 लाभुकों को ही ऋण वितरित किया गया है. इसी प्रकार पीएमएफएमइ योजना में 109 स्वीकृत आवेदनों में 25 आवेदन अभी भी भुगतान के लिए लंबित हैं. वहीं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 33 ऋण आवेदन स्वीकृत होने के बावजूद लंबित पड़े हैं. बैठक में संबंधित बैंकों को निर्देश दिया गया कि 16 मई को आयोजित विशेष ऋण वितरण शिविर में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए लंबित आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन करें. साथ ही नये आवेदनों को अग्रसारित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश भी दिया गया.बैठक के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और बिहार ग्रामीण बैंक की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों ने लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र भुगतान करने का आश्वासन दिया. बैठक में जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक तथा शाखा प्रबंधक मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel