[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कैमूर के हर प्रखंड में खुलेगी हाइटेक डिजिटल लाइब्रेरी

कैमूर के हर प्रखंड में खुलेगी हाइटेक डिजिटल लाइब्रेरी

0
कैमूर के हर प्रखंड में खुलेगी हाइटेक डिजिटल लाइब्रेरी
सांकेतिक तस्वीर

मुख्यमंत्री डिजिटल लाइब्रेरी योजना से छात्रों को मिलेगा आधुनिक अध्ययन का अवसर

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेंगी डिजिटल सुविधाएं

हाइ-स्पीड इंटरनेट, इ-बुक्स और वीडियो लेक्चर से पढ़ाई होगी आसान

प्रतिनिधि,भभुआ नगर

कैमूर जिले के छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है. जिले के सभी प्रखंडों में जल्द ही हाइटेक डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत होने जा रही है. मुख्यमंत्री डिजिटल लाइब्रेरी योजना के तहत राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 2026-27 तक आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है. इसी कड़ी में कैमूर जिले के प्रखंडों को भी इस योजना में शामिल किया गया है.डिजिटल लाइब्रेरी शुरू होने के बाद छात्रों को एक ही स्थान पर आधुनिक तकनीक से जुड़ी पढ़ाई की सुविधाएं मिलेंगी. इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में काफी सहूलियत होगी.

हर प्रखंड में स्थापित होगी आधुनिक लाइब्रेरी

सरकार की योजना के अनुसार कैमूर जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जायेगी. इन लाइब्रेरी को पूरी तरह आधुनिक तकनीक से लैस किया जायेगा, ताकि छात्र डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर सकें. लाइब्रेरी में शांत और व्यवस्थित अध्ययन कक्ष, कंप्यूटर लैब और ऑनलाइन अध्ययन के लिए विशेष व्यवस्था होगी. इससे दूर-दराज के गांवों में रहने वाले छात्रों को पढ़ाई के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

हाइ-स्पीड इंटरनेट और इ-लर्निंग संसाधन मिलेंगे

डिजिटल लाइब्रेरी में छात्रों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. इनमें हाइ-स्पीड इंटरनेट, अत्याधुनिक कंप्यूटर सिस्टम, इ-बुक्स, डिजिटल जर्नल, वीडियो लेक्चर और ऑनलाइन कोर्स जैसी सुविधाएं शामिल होंगी. इसके अलावा विभिन्न विषयों से संबंधित इ-लर्निंग सामग्री भी उपलब्ध करायी जायेगी. छात्र इंटरनेट के माध्यम से देश-विदेश के शैक्षणिक प्लेटफॉर्म से भी जुड़ सकेंगे.

पटना के बिस्कोमान भवन की लाइब्रेरी बनेगी मॉडल

राज्य सरकार ने पटना के बिस्कोमान भवन में संचालित राज्यस्तरीय डिजिटल लाइब्रेरी को इस योजना का मॉडल बनाया है. उसी तर्ज पर कैमूर सहित अन्य जिलों के प्रखंडों में भी डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जायेगी. इस मॉडल के तहत लाइब्रेरी में आधुनिक कंप्यूटर, डिजिटल कैटलॉग, ऑनलाइन स्टडी मटेरियल और आरामदायक अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जायेगा.

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद

डिजिटल लाइब्रेरी का सबसे बड़ा लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. इन लाइब्रेरी में जेइइ, नीट, क्लैट, यूपीएससी, बीपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. छात्र वीडियो लेक्चर, ऑनलाइन टेस्ट और इ-बुक्स के माध्यम से अपनी तैयारी को मजबूत बना सकेंगे. शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा.

क्या कहते हैं डीपीओ

इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ विकास कुमार डीएन ने बताया कि कैमूर जिले के सभी प्रखंडों के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा चुका है. उन्होंने कहा कि निर्मित लाइब्रेरी की सूची विभाग को भेज दी गयी है, ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके. साथ ही कई विद्यालयों की लाइब्रेरी में इंटरनेट सुविधा भी उपलब्ध करा दी गयी है, जिससे छात्र-छात्राएं डिजिटल माध्यम से अध्ययन कर सकें. उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों से जोड़ना और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel