[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर काली मंदिर से 21 किलो का पीतल का घंटा व अन्य सामान चोरी

काली मंदिर से 21 किलो का पीतल का घंटा व अन्य सामान चोरी

0
काली मंदिर से 21 किलो का पीतल का घंटा व अन्य सामान चोरी

कबिलासपुर में मंदिर का ताला खोलकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम पिछले वर्ष भी हुई थी चोरी, बार-बार हो रही घटनाओं से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश दुर्गावती. स्थानीय थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव स्थित काली माता मंदिर से चोरों ने लगभग 21 किलो के पीतल के घंटे सहित मंदिर के अंदर रखे अन्य सामानों की गुरुवार की रात चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, यह मंदिर गांव के आस्थावान श्रद्धालुओं की दान राशि से बनाया गया है. यहां हर दिन गांव के श्रद्धालु महिला-पुरुष पूजा-अर्चना करने आते हैं. हर दिन की भांति शुक्रवार की सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे, तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला खुला है तथा सामान गायब है. मंदिर से चोरी किये गये सामानों में एक माइक्रोफोन, एक हॉर्न यूनिट, एक फूल का कटोरा (हवन पात्र), एक इलेक्ट्रिक साउंड (भजन कीर्तन मशीन), करीब सवा इक्कीस किलो का पीतल का बड़ा घंटा, दर्जन भर छोटे घंटे, घंटा लटकाने की जंजीर व दानपेटी से अज्ञात राशि शामिल है. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी चोरों द्वारा इस मंदिर में चोरी की गयी थी. मंदिर में बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से श्रद्धालु मर्माहत हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सह युवा समाजसेवी अविनाश सिंह उर्फ पिंकू सिंह ने कहा कि जानकारी मिली है कि चोरों ने ताला खोलकर मंदिर के घंटे व अन्य सामान की चोरी कर ली है. उन्होंने इस घटना को निंदनीय व घृणित बताया. ग्रामीणों ने बताया कि घटना की जानकारी 112 की पुलिस को दे दी गयी है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि तस्करों व चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये, ताकि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel