हनुमान मंदिर से 50 हजार रुपये की चोरी
अष्टभुजी चौक पर हनुमान मंदिर में हुई घटना
By Prabhat Khabar News Desk |
November 25, 2024 9:05 PM
अष्टभुजी चौक पर हनुमान मंदिर में हुई घटना
भभुआ शहर.
शहर स्थित अष्टभुजी चौक पर हनुमान मंदिर से रविवार की रात चोरों ने 50 हजार रुपये की चोरी कर ली. इसको लेकर थाना में आवेदन दिया गया है. भभुआ थाना पर पहुंचे मंदिर के अध्यक्ष रामाशीष सिंह ने बताया कि रविवार की रात्रि में हनुमान मंदिर का दरवाजा तोड़ कर चोर अंदर चले गये. उसके बाद मंदिर के अंदर रखे गोदरेज का दरवाजा तोड़ कर 50 हजार रुपये की चोरी कर ली है. उन्होंने बताया कि अगल-बगल की दुकान का भी ताला तोड़ने का चोरों ने प्रयास किया था. लेकिन, उनका प्रयास नाकाम रहा. इस मामले में भभुआ थाना में आवेदन देकर चोरों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:30 AM
July 7, 2026 6:20 AM
July 7, 2026 6:15 AM
July 7, 2026 6:10 AM
July 6, 2026 9:29 PM
July 6, 2026 7:26 PM
July 6, 2026 9:43 PM
July 6, 2026 4:39 PM
July 6, 2026 3:02 PM
July 6, 2026 4:17 PM
