[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर 15 शिक्षक-शिक्षिकाओं से जवाब-तलब

15 शिक्षक-शिक्षिकाओं से जवाब-तलब

0
15 शिक्षक-शिक्षिकाओं से जवाब-तलब
सांकेतिक तस्वीर

कैमूर न्यूज. बइओ अधौरा के निरीक्षण में विद्यालयों से गाये मिले थे शिक्षक

= दो दिनों के अंदर जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई = बइओ ने जारी किया आदेश

प्रतिनिधि, भभुआ नगर.

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अधौरा के विद्यालय जांच के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत 15 शिक्षक-शिक्षिकाएं बगैर सूचना के गायब मिले. इधर, बगैर सूचना के विद्यालय से गायब रहने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से जवाब-तलब किया है.

साथ ही आदेश दिया है कि दो दिनों के अंदर जवाब देना सुनिश्चित करें, नहीं तो कार्रवाई की जायेगी. दरअसल, जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के आदेश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की ओर से विगत सात अप्रैल एवं 11 अप्रैल को अधौरा प्रखंड में स्थित मध्य विद्यालय लौंदा, भुइफोर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरवन दाग, प्राथमिक विद्यालय खोनधर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय टोड़ी का निरीक्षण किया गया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के निरीक्षण के दौरान विभिन्न विद्यालयों से 15 शिक्षक-शिक्षिकाएं बगैर सूचना के विद्यालय से गायब मिले. गायब मिले शिक्षक-शिक्षिकाओं से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जवाब-तलब किया है. साथ ही आदेश दिया है कि दो दिनों के अंदर जवाब देना सुनिश्चित करें, नहीं तो नियमानुकूल करवाई की जायेगी.

= विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों की संख्या में नहीं आ रही कमी

गौरतलब है कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग लाख शिकंजा कस लें, लेकिन बगैर सूचना के विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों में कमी नहीं आ रही है. इसका खुलासा अधिकारियों द्वारा विद्यालय जांच के बाद सौंपी गयी रिपोर्ट से हो रहा है. हालांकि, बगैर सूचना के विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है. इसके बावजूद भी बगैर सूचना के विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं में सुधार नहीं हो रहा है. इसका प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अधौरा की ओर से विद्यालय जांच के बाद सौंपी गयी रिपोर्ट से खुलासा हुआ है. विद्यालय जांच के दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक शिक्षक विद्यालय से गायब मिले हैं.

=

कहीं शिक्षक मिले रहे गायब, तो कहीं बच्चे कम

बनवासी क्षेत्र अधौरा में छात्रों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले एवं शिक्षक प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित हो, इसके लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है. इसके बावजूद भी अधौरा प्रखंड क्षेत्र में बगैर सूचना के विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों की संख्या में कमी नहीं आ रही है. अधिकारियों की जांच में खुलासा हो रहा है कि कहीं शिक्षक उपस्थित हैं, तो काफी संख्या में छात्र ही विद्यालय से गायब हैं, कहीं आठ से नौ शिक्षक विद्यालय में उपस्थित मिल रहे हैं, लेकिन छात्रों की संख्या 12 से 15 मिल रही है.

= इन शिक्षकों से जवाब-तलब विद्यालय शिक्षकों का नामलोंदा मुख लाल सिंह लोंदा पवन कुमारलोंदा सोनाली पांडे भुइफोर सीमा कुमारीभुइफोर सुनीता कुमारीभुइफोर किरण कुमारीभुइफोर रीता कुमारीभुइफोर फिरदौस रिज़वा सरवन दाग विमल कुमारखोंदर पूनम कुमारी खोंदर मनोज कुमारखोंदर अनूप कुमार सिंह टोड़ी रामाश्रय पाल टोड़ी मिथिलेश कुमारटोड़ी पूजा कुमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel