[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मांझी- पुलिस ने सटीक कार्रवाई की, चिराग पासवान के बिलौटी जाने पर भी दी प्रतिक्रिया

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मांझी- पुलिस ने सटीक कार्रवाई की, चिराग पासवान के बिलौटी जाने पर भी दी प्रतिक्रिया

0
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मांझी- पुलिस ने सटीक कार्रवाई की, चिराग पासवान के बिलौटी जाने पर भी दी प्रतिक्रिया
जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री

Jitan Ram Manjhi: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर का मामला अब भी गरमाया हुआ है. शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनकाउंटर को फिर सही बताया. मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा, इस मामले में हमारा रुख शुरू से स्पष्ट है. पुलिस ने जो कार्रवाई की है वह बेहद सटीक है.

भरत तिवारी को लेकर क्या बोले?

आगे जीतन राम मांझी ने यह भी कहा, अगर ऐसा नहीं होता तो पुलिस ही मारे जाते. लेकिन मामले में न्यायिक जांच बैठ गई है. ऐसे में कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं है. साथ ही भरत तिवारी को लेकर उन्होंने कहा, अगर वे अच्छे आदमी थे तो उन पर एससी/एसटी एक्ट क्यों लगा था. इसके साथ ही जो वे रिवॉल्वर दिखा रहे थे तो क्या वह लाइसेंसी था? अगर पुलिस को मारना होता तो उसके सिर या छाती में मारते लेकिन उन्हें गोली कमर के नीचे मारी गई. यह अलग बात है कि उनकी मौत हो गई.

आरोपी एसडीपीओ राजेश शर्मा के ट्रांसफर पर क्या बोले?

मीडिया से बातचीत के दौरान आरोपी एसडीपीओ राजेश शर्मा के ट्रांसफर पर मांझी ने कहा, किसी पर एफआईआर होना और सजा होना दो बातें हैं. न्यायिक जांच हो रही है. जांच के दौरान अगर वे दोषी साबित होंगे तो कार्रवाई होगी. अगर दोषी नहीं होंगे, तो कुछ नहीं होगा. बिहार पुलिस में पहले से बल की कमी है इस वजह से अधिकारियों को हटाकर रखना उचित नहीं था.

महापंचायत में शामिल नहीं होने की बताई स्पष्ट वजह

महापंचायत में नहीं शामिल होने की मांझी ने स्पष्ट रूप से वजह बताई. उन्होंने कहा, कुछ मतफिरे लोग जानबूझकर बिहार की कानून-व्यवस्था को बिगाड़ना चाहते हैं. हम जानते हैं कि अगर हम जायेंगे तो बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटेगी. इसमें से कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. इसलिए उन्होंने महापंचायत में नहीं शामिल होने का फैसला लिया.

चिराग पासवान पर क्या बोले?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को भरत तिवारी के गांव बिलौटी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. साथ ही उनका ढाढस भी बांधा. चिराग के बिलौटी जाने के सवाल पर जीतन राम मांझी ने सवालिया लहजे में कहा, चिराग पासवान जो करते हैं, वही हम भी करेंगे. इस तरह उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अपनी बात रखी.

Also Read: मेदांता अस्पताल पहुंचे JDU MLA अनंत सिंह, मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हाल-चाल

Previous article कैमूर में हत्या के प्रयास मामले में 4 दोषियों को 3 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
Next article सीवान में पूर्व विवाद में चाकूबाजी, इलाज के दौरान युवक की मौत; 9 के खिलाफ FIR दर्ज, 4 गिरफ्तार
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel