[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद Jehanabad News : भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बन रहे पुल से चोरी करते हुए युवक पकड़ाया

Jehanabad News : भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बन रहे पुल से चोरी करते हुए युवक पकड़ाया

0
Jehanabad News : भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बन रहे पुल से चोरी करते हुए युवक पकड़ाया
थाने में जब्त ऑटो

Jehanabad News (सुनील शर्मा) : घोसी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन भारतमाला आमस दरभंगा सड़क परियोजना के अंतर्गत नीमीयाविगहा गांव के समीप बन रहे पुल से चोरी करते हुए एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया गया. यह कार्रवाई बीती रात उस समय हुई जब मेधा कंपनी के कर्मियों ने पुल निर्माण स्थल से सेंटरिंग में इस्तेमाल होने वाले लोहे के सामान की चोरी होते देख एक युवक और उसके ऑटो को रोक लिया. बाद में पकड़े गए युवक को घोसी पुलिस के हवाले कर दिया गया.

ऑटो पर लाद रहा था सामान, सुरक्षाकर्मियों की पड़ी नजर

जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य में लगी मेधा कंपनी के कर्मचारी रात में निर्माण स्थल की निगरानी कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक ऑटो पर पुल निर्माण में प्रयुक्त लोहे की प्लेट और अन्य सामान लादा जा रहा है. कर्मियों को संदेह होने पर उन्होंने तत्काल युवक को पकड़ लिया. पूछताछ में युवक की पहचान लोदीपुर निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई, जो काको थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है.

हिरासत में लिया गया युवक, ऑटो से चोरी का सामान भी बरामद

घटना की सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. साथ ही चोरी में इस्तेमाल किए गए ऑटो को भी जब्त कर लिया गया. जब्त ऑटो का नंबर बीआर01पीएस 3543 बताया गया है. पुलिस ने ऑटो की तलाशी लेने पर चोरी की गई लोहे की प्लेट भी बरामद कर ली है. बरामद सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Also Read : जयमाला के दौरान चली गोली, अधेड़ घायल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel