[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

0
संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

करपी

. स्थानीय थाना क्षेत्र के पंचकेशर गांव निवासी विवाहिता पूजा कुमारी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मृतका का शव गुरुवार की सुबह फंदे से लटकते हुए बरामद किया गया. मृतक का मायका व ससुराल दोनों पचकेशर गांव में है. मृतक का अपने गांव के ही लड़के प्रकाश कुमार के साथ प्यार हो गया था.

दोनों ने 2021 को घर से भाग कर अंतरजातिय प्रेम विवाह किया था. कुछ माह बाहर रहने के बाद छह माह से अपने गांव पंचकेशर में आकर अपने पति के साथ रह रही थी. साथ में परिवार के अन्य सदस्य भी रहते थे. घटना के बाद पूजा कुमारी के परिजन के द्वारा गुरुवार को जमकर हंगामा किया गया. मृतक की मां विमला देवी ने बताया की ससुराल पक्ष के पति प्रकाश कुमार, ससुर धनेश्वर साह व ननद समेत लोगों ने मिलकर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य छुपाने के लिए फांसी पर लटका दिया.

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उमेश राम, अपर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी गांव में पहुंचकर मामले की तहकीकात की. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है. एफएसएल की टीम के द्वारा जांच करायी गयी है. इसका प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वैसे इस संबंध में मृतक के ससुर धनेश्वर साह के बयान पर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel