[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद जहानाबाद चैतीपीपर गोलीकांड: IG विकास वैभव ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, बोले-दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

जहानाबाद चैतीपीपर गोलीकांड: IG विकास वैभव ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, बोले-दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

0
जहानाबाद चैतीपीपर गोलीकांड: IG विकास वैभव ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, बोले-दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
घटनास्थल का निरीक्षण करते आईजी विकास वैभव

जहानाबाद से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
Vikas Vaibhav IG News: जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के चैतीपीपर गांव में बालू उठाव को लेकर हुई गोलीबारी की गंभीर घटना के बाद मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की.

बालू उठाव के विवाद में हुई फायरिंग

निरीक्षण के बाद आईजी विकास वैभव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आया है कि चैतीपीपर गांव के विजय राम के परिजनों द्वारा फल्गु नदी से बालू उठाव किया जा रहा था. इसी दौरान गिन्जी गांव के विष्णु शर्मा अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे और बालू उठाने से मना किया. विरोध के बावजूद काम जारी रहने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और गोलीबारी शुरू हो गई.

छह घायल, एक की इलाज के दौरान मौत

आईजी ने बताया कि गोलीबारी में छह लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज कराया गया है और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है. हालांकि घटना में घायल रामपुर गांव निवासी धीरज कुमार की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. उन्होंने कहा कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि धीरज कुमार को क्रॉस फायरिंग के दौरान गोली लगी थी. मामले की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच जारी है तथा सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी जारी

आईजी ने बताया कि मुख्य आरोपी विष्णु शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले की मॉनिटरिंग स्वयं जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार कर रहे हैं.

स्पीडी ट्रायल की होगी पहल

आईजी विकास वैभव ने कहा कि गोलीकांड में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले का स्पीडी ट्रायल कराने की दिशा में भी पहल की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके. घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव में BJP की साख दांव पर, प्रशांत किशोर उतरे तो उनके लिए भी होगी अग्निपरीक्षा

Previous article नवादा में 7 साल के आर्यन की हत्या, शव रख 4 घंटे सड़क जाम, डॉग स्क्वॉड भी नहीं ढूंढ पाया सुराग
Next article डानकुनी टोल प्लाजा पर फिल्मी स्टाइल में दबोचा गया कुख्यात मिनी फिरोज, दर्ज हैं 37 मुकदमे
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel