[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद Video: बिहार में फिर वर्दी पर हमला, जहानाबाद में भयंकर बवाल, ईंट लगने से पुलिसकर्मी घायल

Video: बिहार में फिर वर्दी पर हमला, जहानाबाद में भयंकर बवाल, ईंट लगने से पुलिसकर्मी घायल

0
Video: बिहार में फिर वर्दी पर हमला, जहानाबाद में भयंकर बवाल, ईंट लगने से पुलिसकर्मी घायल
घायल पुलिसकर्मी

Video: जहानाबाद में मटका फोड़ होली के दौरान हुए बवाल में एक पुलिसकर्मी के सिर पर चोट आई है. इस साल होली के अवसर पर बिहार में पुलिसकर्मियों कई बार हमला हुआ है. पुलिस पर हुए हमले में मुंगेर में एक ASI की मौत भी हो गई है. इसके बाद भागलपुर में भी हमला हुआ. जहानाबाद में हुई घटना में घायल जवान ने कहा कि भगदड़ को कंट्रोल करते समय पत्थर उनके सिर पर लगा. इस घटना पर जहानाबाद के SDO राजीव सिन्हा ने कहा कि मटका फोड़ होली के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था. इसी विवाद को रोकने की कोशिश में पुलिसकर्मी घायल हो गया. SDO ने चेतवानी देते हुए कहा कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी. इसके बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. देखें Video :

SDO ने क्या कहा

घटना पर SDO ने कहा, “होली खत्म होने के दूसरे दिन शहर के विभिन्न जगहों पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. अस्पताल गेट के समीप भी मटका फोड़ प्रतियोगिता चल रही थी. युवाओं की टोली डीजे की धुन पर नाच-गा रही थी, माहौल पूरी तरह से जश्न में डूबा हुआ था. तभी अचानक किसी नें लाठी से मारकर मटका फोड़ दिया. जिसके बाद दो पक्षों के बीच झड़प हो गई. और देखते ही देखते खुशनुमा माहौल रणक्षेत्र में बदल गया. दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी. लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे. मटका फोड़ प्रतियोगिता देखने आई महिलाएं भी दहशत में इधर-उधर भागने लगीं. मौके पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई. हालात इतने बिगड़ गए कि उग्र भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया. पुलिसकर्मी खुद को बचाने में जुटे, जिसमे पुलिस के जवान समेत कई लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.”

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के तीन जिलों में अगले 48 घंटे होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

इसे भी देखें:  Video: दानापुर की खुशबू को अचानक दिल्ली से आया मोदी के मंत्री का फोन, दिया मदद का भरोसा

Previous article Jamshedpur news. एक मई को सीतारामडेरा में होगा मजदूरों का महा सम्मेलन
Next article खरवा मनियारचक दुर्गा मंदिर जीर्णोद्धार कार्य की रखी गयी आधारशिला
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel