[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद अलग-अलग जगहों पर जहर खाने से तीन लोग बीमार, महिला रेफर

अलग-अलग जगहों पर जहर खाने से तीन लोग बीमार, महिला रेफर

0
अलग-अलग जगहों पर जहर खाने से तीन लोग बीमार, महिला रेफर

जहानाबाद. जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में जहर खाने से तीन लोग बीमार हो गये जिनमें से एक महिला को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच पटना भेजा गया है. जबकि दो अन्य लोगों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. रतनी फरीदपुर प्रखंड के गोपुचक कंसुआ गांव में पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की. जब उसकी स्थिति बिगड़ने लगी तब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली. इसके बाद उसे सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीएमसीएच पटना भेज दिया गया. दूसरी घटना में मखदुमपुर प्रखंड के सिरसुआ गांव में सुरेंद्र डोम ने चूहे की दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. बताया जाता है कि उसका किशोर बेटा बिना किसी से कहे घर से कहीं चला गया. इसके बाद तनाव में आकर उसने घर रखे चूहे की दवा खाकर आत्महत्या की कोशिश की. हालांकि उस समय पर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. तीसरी घटना में मखदुमपुर प्रखंड के ही बगावार गांव में मो इंसान अली ने पारिवारिक विवाद के कारण जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इंसान अली को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति सुधर गयी और उसे घर भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel