[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद Jehanabad : बम-बम भोले के जयघोष से गूंजे शिवालय

Jehanabad : बम-बम भोले के जयघोष से गूंजे शिवालय

0
Jehanabad : बम-बम भोले के जयघोष से गूंजे शिवालय
अपहृता

जहानाबाद. सावन मास की तीसरी सोमवारी को जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही विभिन्न शिव मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया. मंदिरों में भक्तों के आने का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा. सुबह से ही शिव भक्त विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव के लिंग पर जलाअर्पण कर बेल पत्र चढ़ा रहे थे. भगवान शिव के लिंग पर चंदन, कुमकुम और हल्दी का लेप लगाया जा रहा था. चंदन और हल्दी के लेप से लिंग पर ओम और त्रिपट अंकित किया जा रहा था. जिले के ऐतिहासिक और पौराणिक वाणावर पर्वत स्थित शिव मंदिर पर आज अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी थी. पूरी पर्वत श्रृंखला ओम नम: शिवाय और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज रही थी. हजारों की संख्या में शिव भक्त वाणावर पर्वत पर स्थित भगवान शिव की मंदिर में जल अर्पित कर रहे थे. इधर शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. अस्पताल मोड़ स्थित लाल मंदिर, शिवाजी पथ मोड़ स्थित शिव मंदिर, गौरक्षणी शिव मंदिर, बराह मंदिर स्थित शिव मंदिर, ऊंटा मोड़ स्थित शिव मंदिर, प्राचीन देवी मंदिर और बुढ़वा महादेव स्थान में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ नजर आ रही थी. इसके अलावा शहर के अन्य छोटे-बड़े मंदिरों में श्रद्धालु शिव दर्शन को ललायित थे. सावन की तीसरी सोमवारी को सभी शिव भक्त अपने आराध्य भगवान शिव की आराधना में लीन थे. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सोमवारी का व्रत रख कर दिन भर का उपवास किया. शाम में मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अराधना कर गंगाजल और बेलपत्र अर्पित किया तथा फूल और मालाओं से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. ओम नम: शिवाय, बम-बम भोले और जय शिवशंकर के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजायमान हो गया. सोमवार की संध्या में जिले के सभी शिव मंदिरों को विशेष सुरूचिपूर्ण तरीके से सजाया गया था. भगवान शिव के लिंग को विभिन्न प्रकार के फूलों और बेल पत्र से सजावट की गयी. जबकि मंदिरों पर रंग-बिरंगे एलइडी बल्ब, रॉलेक्स, रंगीन चकरी, बोल बम और ओम नम: शिवाय लिखे एलइडी बल्ब के बोर्ड लगाये गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel