[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद गांव से लेकर शहर तक घाटों की हो रही साफ-सफाई

गांव से लेकर शहर तक घाटों की हो रही साफ-सफाई

0
गांव से लेकर शहर तक घाटों की हो रही साफ-सफाई
अपहृता

अरवल. लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा की तैयारी में जिलावासी जोर शोर से लग गये हैं. सूर्योपासना के पर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही है. शनिवार को चार दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ नहाय खाय के साथ हो जायेगा. छठ व्रती रविवार को खरना करेंगे और सोमवार कि शाम को अस्तचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य प्रदान करेंगे. मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर व्रत का समापन हो जायेगा. छठ पूजा को लेकर गांव से लेकर शहर तक श्रद्धालु घाटों की साफ सफाई में जुट गए है. वही नगर परिषद द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में पड़ने वाला सोन नदी तट की साफ सफाई में लग गया है. मालूम हो की नगर परिषद क्षेत्र में पड़ने वाले घाटों की साफ सफाई का जिम्मेवारी नगर परिषद करता है. वही ग्रामीण क्षेत्र में पड़ने वाले घाटों की साफ सफाई ग्रामीण खुद करते है. कहीं पर ग्रामीण सामूहिक साफ सफाई करते है तो कहीं कहीं दो चार चार के ग्रुप बनाकर अलग अलग करते है. दीपावली समाप्त होने के साथ ही लोग महापर्व छठ की तैयारियों में जुट गये हैं. छठ महापर्व को लेकर अब गांव- गांव में उल्लास दिखने लगा है. इस पर्व को देखते हुए गांवों के लोग खुद ही छठ घाट की सफाई में लग गए हैं. घाट की सफाई से लेकर छठ की प्रतिमूर्तियों के रंगरोगन का कार्य तेज हो गया है. नदियों नालों और तालाबों व पोखरों में व्रत धारण करने वालों के उतरने के लिए स्लोप बनाने का काम भी शुरू हो गया है. इसी के साथ ही गांव गांव में छठी मइया के गीत भी गूंजने लगे हैं.

छठ का पर्व नजदीक आने के साथ ही हरेक गांव में छठ घाट की सफाई का कार्य ग्रामीणों ने खुद प्रारंभ कर दिया है. गांवों में लोग छठ घाट को दुरुस्त करते दिखे. कहीं घाट पर उगे घास की सफाई हुई तो कहीं लोग झाड़ू लगाते नजर आये. अधिकांश गांवों में ग्रामीण नदियों नालों आहर, तालाब तथा पोखरे के पास पहुंच कर छठ घाटों को ठीक करने में जुट गये. इस दौरान तालाब में उग आये सैवाल व जलकुंभी को काटा गया. और घाटों की साफ सफाई की गयी. ग्रामीणों द्वारा घाट स्वच्छ बनाने का काम शुरू करने के साथ ही चार दिन के इस पावन पर्व को लेकर व्यवस्था दुरुस्त करने में अधिकारी भी सक्रिय हो गये हैं. नगर परिषद द्वारा सोन नदी स्थित घाटों की साफ सफाई प्रारंभ हो गया है. बैदराबाद से लेकर अहियापुर तक घाटों की साफ सफाई नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है. जनकपुर धाम स्थित घाट पर प्रशासनिक मंच तैयार किया जा रहा है. वही सोन नदी के आस पास कचरा कूड़ा का साफ सफाई किया जा रहा है. नगर परिषद द्वारा घाट तक पहुंचने वाले रास्ते का निर्माण के साथ साथ मुख्य धारा तरफ जाने के लिए रास्ते को बनाया जा रहा है. इसके लिए हॉज पाइप बैठा कर रास्ते तैयार किया जा रहा है. इसके अलावे शौचालय और चेंजिंग रूम तैयार किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel