[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद 36 घंटे बाद युवक का शव हुआ बरामद

36 घंटे बाद युवक का शव हुआ बरामद

0
36 घंटे बाद युवक का शव हुआ बरामद

मखदुमपुर. सोहजाना गांव के समीप रविवार की सुबह नदी से 36 घंटे बाद मृत युवक गोलू का शव बरामद हुआ है. वहीं शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. इस बाबत मखदुमपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह सोहजाना गांव के ग्रामीणों ने नदी किनारे शव को तैरते देखा, तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा है. बताते चलें कि शुक्रवार की देर शाम हेमराजबिगहा निवासी गोलू कुमार की मौत नदी में डूबने से हो गया था. वहीं शनिवार को भी दिन भर एसडीआरएफ की टीम ढूंढते रही, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ था. वहीं रविवार की सुबह सोहजाना गांव के समीप नदी किनारे शव तैर रहा था तो ग्रामीणों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया.

सदर अस्पताल परिसर से बाइक की चोरी

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल में इलाज कराने आये एक मरीज के परिजन की बाइक चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में पटना जिले के नौबतपुर थाना अंतर्गत परारी गांव निवासी मुन्ना प्रसाद ने नगर थाने में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि 11 जुलाई को अपनी पत्नी का इलाज कराने सदर अस्पताल जहानाबाद आये थे. इलाज करा कर वापस लौटा तो देखा कि बाइक गायब है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel