[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद Jehanabad : तय समय में समस्या का समाधान करें कर्मी

Jehanabad : तय समय में समस्या का समाधान करें कर्मी

0
Jehanabad : तय समय में समस्या का समाधान करें कर्मी
अपहृता

जहानाबाद नगर

. डीएम अलंकृता पांडेय ने मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत सुमेरा पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं, आरटीपीएस काउंटर, जनसुविधाओं तथा आम नागरिकों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं का जायजा लिया. इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों को आगामी 19 मई को आयोजित होने वाले ‘सहयोग शिविर’ की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित यह शिविर आम लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए महत्वपूर्ण पहल है. शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे, जहां ग्रामीण अपनी शिकायतों और समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे. निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने वार्ड संख्या 6 और 10 में नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत डीएम से की. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने पीएचईडी विभाग के संबंधित कनीय अभियंता को कड़ी फटकार लगायी और 24 घंटे के भीतर जलापूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी वार्डों की जांच कर पानी की समस्या का समाधान सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय सीमा में समस्या का समाधान नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी और कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी. कुछ ग्रामीणों ने राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं भी डीएम के समक्ष रखीं. इस पर संबंधित विभागीय पदाधिकारी ने पीएम लाभार्थी होने के कारण राशन कार्ड से नाम हटाये जाने की जानकारी दी. डीएम ने ऐसे सभी व्यक्तियों की सूची पंचायत सरकार भवन पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा सरकारी जमीन पर बंदोबस्ती पर्चा उपलब्ध कराने तथा पेंशन से संबंधित समस्याओं पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया. डीएम ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय भवनों की मरम्मत, मध्यान्ह भोजन योजना की गुणवत्ता, विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता और सेवानिवृत्ति लाभ जैसे लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान ‘सहयोग शिविर’ से पूर्व प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. पंचायत सरकार भवन निरीक्षण के बाद डीएम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सुमेरा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षक उपस्थिति, विद्यालय परिसर, कक्षा-कक्ष, मध्यान्ह भोजन रसोइघर, शौचालय और साफ-सफाई व्यवस्था की जांच की. कक्षा दो में पढ़ाई की स्थिति असंतोषजनक पाये जाने पर उन्होंने शिक्षक और प्रधानाध्यापक को पढ़ाई में सुधार का निर्देश दिया. वहीं अलमारी में बंद एफएलएन किट को बच्चों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने को कहा. विद्यालय परिसर में बने जर्जर भवन को सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक पाते हुए डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मखदुमपुर को उसे अविलंब ध्वस्त कराने का निर्देश दिया. विद्यालय का शौचालय बंद मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को नियमित रूप से शौचालय खुला रखने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया. निरीक्षण के दौरान डीआरडीए निदेशक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पंचायत स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel