[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद Jehanabad : उचक्कों ने महिला के खाते से 28 हजार रुपये उड़ाये

Jehanabad : उचक्कों ने महिला के खाते से 28 हजार रुपये उड़ाये

0
Jehanabad : उचक्कों ने महिला के खाते से 28 हजार रुपये उड़ाये
अपहृता

करपी. माली गांव में साइबर अपराध का एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने 28 हजार रुपये की निकासी कर ली. पीड़िता ने इस संबंध में अरवल साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार माली गांव निवासी बिजांती कुमारी का खाता पंजाब नेशनल बैंक की माली शाखा में है. सोमवार को जब वह अपना खाता अपडेट करवाने बैंक पहुंची, तब उन्हें खाते से अवैध निकासी की जानकारी मिली. पीड़िता ने बताया कि 13 अप्रैल को 9,000 रुपये, 15 अप्रैल को 9,500 रुपये तथा 16 अप्रैल को 9,500 रुपये की निकासी की गई है. इस प्रकार कुल 28,000 रुपये की ठगी की गई. महिला ने बताया कि उसने स्वयं कोई लेन-देन नहीं किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह साइबर फ्रॉड का मामला है. पीड़िता ने अरवल साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और खातों के ट्रांजैक्शन डिटेल के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel