[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद पटना हॉस्टल कांड: जहानाबाद पहुंची CBI टीम, परिवार वालों से 3 घंटे की पूछताछ, परिजनों से क्या कहा?

पटना हॉस्टल कांड: जहानाबाद पहुंची CBI टीम, परिवार वालों से 3 घंटे की पूछताछ, परिजनों से क्या कहा?

0
पटना हॉस्टल कांड: जहानाबाद पहुंची CBI टीम, परिवार वालों से 3 घंटे की पूछताछ, परिजनों से क्या कहा?
जहानाबाद में सीबीआई की टीम

Patna NEET Student Case: पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में अब सीबीआई जांच कर रही है. रविवार को सीबीआई की टीम जहानाबाद पहुंची. जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम आईजी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में छात्रा के गांव पहुंची थी. टीम ने पीड़िता के परिजनों से लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की.

टीम ने परिजनों को दिया आश्वासन

इस दौरान घटना से जुड़े हर एंगल पर बारीकी से जानकारी ली गई. जांच टीम ने घर के अलग-अलग हिस्सों का भी निरीक्षण किया और परिवार की तरफ से दिए गए डॉक्यूमेंट्स और सबूतों का अवलोकन किया. टीम ने परिजनों से कहा कि जांच निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर ही की जाएगी.

छात्रा के परिजनों ने क्या कहा?

इस मामले में अब तक राज्य की एसआईटी की टीम जांच की जा रही थी, लेकिन परिजन लगातार एसआईटी जांच पर असंतोष जता रहे थे. उनका आरोप था कि जांच में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है. ऐसे में मामले को सीबीआई को सौंपे जाने के बाद परिजनों ने राहत भरी सांस ली है. पीड़िता के परिजन ने बताया कि उन्हें अब केंद्रीय एजेंसी की जांच पर भरोसा है और उम्मीद है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

शनिवार को शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची थी टीम

जहानाबाद में सीबीआई की टीम के पहुंचने पर गांव में भी लोगों के बीच यह चर्चा है कि सीबीआई जांच से मामले का निष्पक्ष खुलासा संभव हो पाएगा. इससे पहले सीबीआई की टीम शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची थी. टीम के साथ SIT के अधिकारी और केस की आईओ सचिवालय SDPO डॉ. अन्नू भी मौजूद थीं. करीब साढ़े तीन घंटे तक चली पड़ताल में हॉस्टल के उस कमरे को बारीकी से खंगाला गया, जहां छात्रा रहती थी.

सीबीआई ने क्या-क्या की जांच?

सीबीआई अधिकारियों ने न सिर्फ कमरे की तलाशी ली, बल्कि हॉस्टल के एंट्री और एग्जिट गेट का भी निरीक्षण किया. CCTV फुटेज के आधार पर SIT ने CBI टीम को पूरी घटना की जानकारी दी. छात्रा कब हॉस्टल पहुंची, ऑटो से कहां उतरी, किस समय कमरे में गई और उसकी तबीयत कब बिगड़ी. इन सभी सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की गई. इस दौरान CBI टीम हॉस्टल से पांच बोरी भरकर कॉपी, किताबें, दस्तावेज और कपड़े अपने साथ ले गई है.

Also Read: पटना के वीवीआईपी इलाके में ओवरस्पीड थार ने पेट्रोलिंग गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Previous article बिहार की सड़कों में लगेगा ठेकेदारों का 70% पैसा, नए कायदे-कानूनों में बनेंगे रास्ते
Next article पुरुलिया में माओवादियों ने लगाया पोस्टर, तृणमूल नेताओं को दी चेतावनी
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel