[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद जहानाबाद: फल्गु नदी किनारे छापेमारी, 75 लीटर देशी शराब बरामद, चार तस्कर धराए

जहानाबाद: फल्गु नदी किनारे छापेमारी, 75 लीटर देशी शराब बरामद, चार तस्कर धराए

0
जहानाबाद: फल्गु नदी किनारे छापेमारी, 75 लीटर देशी शराब बरामद, चार तस्कर धराए
शराब बरामद व तस्कर गिरफ्तार.

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jahanabad News : जिले के ओकरी थाना एवं एलटीएफ (लिकर टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है.

मंडई गांव के पास पुलिस कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओकरी थाना क्षेत्र के मंडई गांव के समीप फल्गु नदी किनारे छापेमारी की. छापेमारी के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 75 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद की गई. मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

अवैध तस्कर के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान

बताया जाता है कि जहानाबाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में एलटीएफ और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली.

गिरफ्तारों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक किरण कुमार कोटा ने कहा कि जहानाबाद पुलिस अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध पूरी तरह मुस्तैद है. इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें : 70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित

इसे भी पढ़ें : गया जी के रागिब बनेंगे SDM, प्रशांत बने BDO; गुरुआ के सद्दाम हुसैन का DSP पद पर चयन

Previous article बेटी के लिए चाहिए सबसे प्यारा और मॉडर्न नाम? ये यूनिक ऑप्शन जीत लेंगे आपका दिल
Next article 12 बार फेल, पत्नी बनीं सबसे बड़ी ताकत, BPSC 70वीं में बक्सर के अजीत को मिली 726वीं रैंक
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel