[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद Jehanabad : जिले के तीनों विस क्षेत्रों के लिए नामांकन आज से

Jehanabad : जिले के तीनों विस क्षेत्रों के लिए नामांकन आज से

0
Jehanabad : जिले के तीनों विस क्षेत्रों के लिए नामांकन आज से
अपहृता

जहानाबाद नगर. बिहार विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में जिले के तीनों विधानसभा में चुनाव होना है. इसके लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होगी. जिला मुख्यालय स्थित अनुमंडल कार्यालय में तीनों विधानसभा क्षेत्र के नामांकन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. अनुमंडल कार्यालय में बैरिकेडिंग के साथ ही आरओ कक्ष को भी व्यवस्थित किया गया है. नामांकन करने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, यह सुनिश्चित कराया गया है. जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से नामांकन के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को बैठने के लिए समुचित व्यवस्था किया गया है. वहीं नामांकन के लिए आने वाले अभ्यर्थियों का रास्ता विधानसभावाइज बैरिकेडिंग कर चिह्नित किया गया है, ताकि नामांकन करने आने वाले प्रत्याशी को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी न हो. नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने के लिए वीडियोग्राफी कराने की व्यवस्था की गयी है. जिले के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची निबंधक पदाधिकारी अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा, जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची निबंधक पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा तथा घोसी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची निबंधक पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता अमू अमला है. ऐसे में नामांकन की पूरी प्रक्रिया अनुमंडल कार्यालय में ही संपन्न होगा. तीनों निर्वाचित निबंधन पदाधिकारी के लिए अलग-अलग कक्ष निर्धारित किया गया है जहां नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. नामांकन के लिए आने वाले अभ्यर्थी जो कि बिहार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल से संबंधित होंगे, उन्हें सिर्फ एक प्रस्तावक की आवश्यकता होगी, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को 10 प्रस्तावक की आवश्यकता होगी. हालांकि आरओ कक्ष में प्रत्याशी सिर्फ चार लोगों को ही अपने साथ ले जा सकते हैं. नामांकन केंद्र से 100 मीटर की परिधि में प्रत्याशी सिर्फ तीन गाड़ियां ही ले जा सकते हैं. ऐसे में प्रत्याशी के समर्थक नामांकन केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर ही रुकेंगे. नामांकन को लेकर सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है, ताकि नामांकन केंद्र में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति बिना अनुमति के प्रवेश नहीं कर सके. नामांकन को लेकर की गयी तैयारी का जायजा एसडीओ, एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारियों ने लिया. विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्वांइट चिह्नित किये गये, जहां मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की तैनाती रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel