[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद Jehanabad : महिला बोगी में यात्रा करते नौ पुरुष पकड़ाये

Jehanabad : महिला बोगी में यात्रा करते नौ पुरुष पकड़ाये

0
Jehanabad : महिला बोगी में यात्रा करते नौ पुरुष पकड़ाये
अपहृता

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते 9 पुरुष यात्री को पकड़ा गया है. वहीं जांच अभियान के दौरान दिव्यांग बोगी में यात्रा करते दो सामान्य यात्री को भी पकड़ा गया है, जबकि ट्रेन में वैक्यूम करने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा गया है. पकड़े गये सभी पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट भेजा गया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि जांच अभियान के क्रम में महिला बोगी में यात्रा करते 9 पुरुष यात्री, दिव्यांग बोगी में यात्रा करते दो सामान्य यात्री तथा वैक्यूम करने के आरोप में दो लोग को पकड़ा गया है जिसे रेलवे कोर्ट गया भेजा गया है.

काको में हंगामा कर रहा शराबी गिरफ्तार

काको. एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पाली थाने की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा मचाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति बेम्बई मठ गांव निवासी चंदन कुमार है. मामले में थाना प्रभारी कृष्णानंद ने बताया कि गश्ती के क्रम में पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हंगामा मचाते पकड़ा जहां जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद उस पर उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel