[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद जहानाबाद : लोहे के पोल में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से नाश्ता विक्रेता की मौत

जहानाबाद : लोहे के पोल में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से नाश्ता विक्रेता की मौत

0
जहानाबाद : लोहे के पोल में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से नाश्ता विक्रेता की मौत
अस्पताल में गमगीन परिजन। फोटो-प्रभात खबर.

Jahanabad News : थाना परिसर के समीप गुरुवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक नाश्ता विक्रेता की मौत हो गई. मृतक की पहचान सरैया मोहल्ला निवासी संजय कुमार के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पोल से बंधा हुआ था ठेला

जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार मखदुमपुर थाना के सामने ठेले पर नाश्ता बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. गुरुवार सुबह वह सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली के पोल के पास गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, पोल से एक लोहे का काउंटर बंधा हुआ था, जिसमें बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था.

करंट लगते ही झुलसकर गिर पड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंदन जैसे ही वहां पहुंचा, वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़ा. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल रेफरल अस्पताल, मखदुमपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पीड़ित परिवार ने मुआवजा की मांग

चंदन की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी. परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली के पोल में पहले से करंट उतर रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ. लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

पुलिस मामले की जांच कर रही

घटना की सूचना मिलते ही मखदुमपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें : जहानाबाद के शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम को अंतिम श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

इसे भी पढ़ें : असम में शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे पर पिता ने उठाया सवाल, बोले- माता-पिता के अधिकारों की भी हो रक्षा

Previous article मुजफ्फरपुर: ‘चाचा विधायक हैं मेरे… कहिए तो पैरवी करवा दें’, महिला डॉक्टर के पति ने अधीक्षक को दिखाई धौंस
Next article आज बन रहे दुर्लभ शुभ योग, यहां से जानें भगवान कार्तिकेय और तारकासुर की पौराणिक कथा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel