[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद जहानाबाद में STF जवान के अपनी ही पिस्टल से चली गोली से मौत, ड्यूटी से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

जहानाबाद में STF जवान के अपनी ही पिस्टल से चली गोली से मौत, ड्यूटी से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

0
जहानाबाद में STF जवान के अपनी ही पिस्टल से चली गोली से मौत, ड्यूटी से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
STF जवान की गोली लगने से मौत

जहानाबाद घोसी से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
Jehanabad STF Jawan Death : घोसी थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे एक एसटीएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई. घटना सुकियावां-झूनकी पथ पर चीरी गांव के समीप हुई. मृतक की पहचान नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के रधुनाथपुर गांव निवासी दिनेश प्रसाद के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है. वह एसटीएफ में कार्यरत थे और घोसी थाना क्षेत्र से जुड़े हुलासगंज इलाके में ड्यूटी पर तैनात थे.

ड्यूटी से लौटने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्यूटी समाप्त कर लौटने के दौरान अचानक उनकी पिस्टल से गोली चल गई. गोली उनके बाएं जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया.

अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

घोसी पीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई. अस्पताल परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों की भीड़ जुट गई.

डीएसपी पहुंचे मौके पर, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही घोसी डीएसपी कृति कमल एवं थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है.

हादसा या कोई अन्य कारण, जांच जारी

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किन परिस्थितियों में चली. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि मामला महज हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है.

परिजनों को दी गई सूचना

जवान की मौत की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है. परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

इसे भी पढ़ें : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे पटना HC के रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Previous article Ranchi: मोहर्रम जुलूस के दौरान नहीं कटेगी बिजली, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें फोन
Next article JSSC इंटर स्तर की परीक्षा के लिए निकली वैकेंसी, इन पदों के लिए 20 जुलाई से करें आवेदन
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel