[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद जहानाबाद : कैंसर से जूझते बेटे को बचाने निकला पिता सड़क हादसे का शिकार, इलाज के दौरान बेटे ने भी तोड़ा दम

जहानाबाद : कैंसर से जूझते बेटे को बचाने निकला पिता सड़क हादसे का शिकार, इलाज के दौरान बेटे ने भी तोड़ा दम

0
जहानाबाद : कैंसर से जूझते बेटे को बचाने निकला पिता सड़क हादसे का शिकार, इलाज के दौरान बेटे ने भी तोड़ा दम
बाप-बेटे की दर्दनाक मौत के बाद उमड़ी भीड़

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jehanabad Road Accident : मखदुमपुर प्रखंड के अकौना गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की उम्मीदें छीन लीं. कैंसर पीड़ित बेटे का इलाज कराने साइकिल से स्टेशन जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

चार साल से कैंसर से लड़ रहा था बेटा

मृतक राम विनोद पासवान राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. वर्ष 2022 में उनके पांच वर्षीय बेटे मोनू को कैंसर होने का पता चला. सीमित आय के बावजूद उन्होंने बेटे के इलाज का जिम्मा नहीं छोड़ा और लगातार पटना के महावीर कैंसर संस्थान में उसका इलाज कराते रहे. इलाज का खर्च उठाने के लिए उन्होंने अपने बड़े बेटे सोनू की नौवीं की पढ़ाई छुड़वाकर उसे भी मजदूरी में लगा दिया.

Whatsapp Image 2026 06 30 At 7.08.22 Pm
जहानाबाद : कैंसर से जूझते बेटे को बचाने निकला पिता सड़क हादसे का शिकार, इलाज के दौरान बेटे ने भी तोड़ा दम 5

किराया बचाने के लिए साइकिल से जाते थे स्टेशन

परिजनों के अनुसार राम विनोद पासवान इलाज का खर्च बचाने के लिए बेटे को साइकिल पर बैठाकर मखदुमपुर रेलवे स्टेशन तक ले जाते थे, जहां से ट्रेन से पटना पहुंचते थे. मंगलवार की सुबह भी वह बेटे को इलाज के लिए स्टेशन ले जा रहे थे.

Whatsapp Image 2026 06 30 At 7.08.23 Pm 1
जहानाबाद : कैंसर से जूझते बेटे को बचाने निकला पिता सड़क हादसे का शिकार, इलाज के दौरान बेटे ने भी तोड़ा दम 6

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से उजड़ा परिवार

पटना-गया एनएच-22 पर वीर्रा मोड़ के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी. हादसे में राम विनोद पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मोनू को पहले जहानाबाद सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया. बाद में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मोनू ने भी दम तोड़ दिया.

चार घंटे तक एनएच जाम, मुआवजे का आश्वासन

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग-22 को करीब चार घंटे तक जाम रखा. सूचना पर अंचलाधिकारी रंजीत उपाध्याय, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार और एसडीएम राजीव रंजन सिंह मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने सरकारी सहायता और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया तथा तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई. इसके बाद जाम समाप्त हुआ.

Whatsapp Image 2026 06 30 At 7.08.22 Pm 1
जहानाबाद : कैंसर से जूझते बेटे को बचाने निकला पिता सड़क हादसे का शिकार, इलाज के दौरान बेटे ने भी तोड़ा दम 7

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राम विनोद पासवान की मौत के साथ परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य भी चला गया. जिस बेटे को बचाने के लिए वह वर्षों तक मजदूरी कर इलाज कराते रहे, वह भी पिता के कुछ घंटे बाद जिंदगी की जंग हार गया. दोनों के शवों का पोस्टमार्टम जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया गया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें : बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर में 63वीं राष्ट्रीय राइफल्स का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Previous article बिहार में 1 जुलाई से बदल जाएगा सरकारी स्कूलों का समय, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Next article कोर्ट से जेल ले जाते समय गोपालगंज पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ अपहरण का आरोपी, कई थानों की पुलिस तलाश में जुटी
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel