[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद घोसी में श्रीराम कथा का शुभारंभ: जलभरी के साथ शुरू हुआ आयोजन, मुकुंदाचार्य जी महाराज करेंगे राम कथा

घोसी में श्रीराम कथा का शुभारंभ: जलभरी के साथ शुरू हुआ आयोजन, मुकुंदाचार्य जी महाराज करेंगे राम कथा

0
घोसी में श्रीराम कथा का शुभारंभ: जलभरी के साथ शुरू हुआ आयोजन, मुकुंदाचार्य जी महाराज करेंगे राम कथा
भव्य कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु

Jehanabad News: (सुनील शर्मा की रिपोर्ट) घोसी नगर पंचायत स्थित जग्रनाथ मार्केट के समीप आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से परिपूर्ण इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया. सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर रहे थे.

फल्गु नदी से हुई विधिवत जलभरी

कलश यात्रा का शुभारंभ जग्रनाथ मार्केट परिसर से हुआ. इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था घोसी बाजार होते हुए विभिन्न मार्गों से गांव का भ्रमण करता हुआ मिरा विगहा एवं रतन विगहा पहुंचा. वहां से सभी श्रद्धालु फल्गु नदी तट पर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य द्वारा विधिवत जलभरी की प्रक्रिया संपन्न कराई गई. जलभरी के बाद श्रद्धालु पुनः कथा स्थल पर लौटे, जहां पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की गई.

प्रसिद्ध कथा वाचक मुकुंदाचार्य जी महाराज करेंगे राम कथा

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रविवार की संध्या से प्रसिद्ध कथा वाचक मुकुंदाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा. कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम के संदेशों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा. प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए कथा श्रवण की व्यवस्था की गई है.

समिति के अनुसार 16 जून 2026, मंगलवार को वैदिक विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति संपन्न होगी. इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे. कलश यात्रा की सफलता को लेकर आयोजन समिति एवं स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया.

Also Read: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा संगम’ के लिए बिहार के 50 युवा पंजाब रवाना, IIT पटना से मंत्री संजय कुमार ने दिखाई हरी झंडी

Previous article ‘पहले लाइसेंस मिलने दो…’, SUV जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन आया सामने
Next article पीजी में नामांकन से पहले दी जा रही सिलेबस की जानकारी, दाखिला के लिए 18 जून तक आवेदन
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel