[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद जहानाबाद के रतनी में रुद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जानिए कब तक चलेगा महायज्ञ?

जहानाबाद के रतनी में रुद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जानिए कब तक चलेगा महायज्ञ?

0
जहानाबाद के रतनी में रुद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जानिए कब तक चलेगा महायज्ञ?
551 श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Jehanabad News: रतनी प्रखंड क्षेत्र के पंडौल गांव में आयोजित पांच दिवसीय देवी मंदिर जीर्णोद्धार एवं प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर श्री श्री रुद्र चंडी महायज्ञ के अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में लगभग 551 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

बल्दैया नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भरा गया जल

श्रद्धालु माथे पर रंग-बिरंगे लाल और पीले वस्त्र धारण कर तथा आकर्षक कलश लेकर पंडौल गांव स्थित यज्ञ स्थल से बल्दैया नदी घाट पहुंचे. यहां स्वामी श्री श्री राकेश पांडेय जी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी का पवित्र जल कलश में भरा गया. इसके बाद श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते-गाते और कदम से कदम मिलाते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई.

गाजे-बाजे, रथ और घोड़ों के साथ निकली शोभायात्रा

कलश शोभायात्रा के दौरान गाजे-बाजे, रथ और घोड़ों की विशेष व्यवस्था की गई थी. सैकड़ों श्रद्धालु कलश लेकर नदी घाट तक पहुंचे. यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए.

भीषण गर्मी में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जलभरी कार्यक्रम में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे थे. भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी. कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया.

24 जून तक चलेगा महायज्ञ

आयोजकों के अनुसार महायज्ञ 16 जून से 24 जून तक चलेगा. प्रतिदिन संध्या 7 बजे से प्रवचन का आयोजन किया जाएगा. यज्ञ का समापन हवन-पूजन के साथ होगा. इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा. मौके पर मिथुन कुमार सहित साधु-संतों और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में आस्था का नया केंद्र: 26 जून को 108 फीट अर्धनारीश्वर प्रतिमा का होगा प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

Previous article फैन पेज चलाने वाले सावधान! पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ठोक दिया केस, जानें पूरा मामला
Next article 15 केंद्रों पर लगा शिविर, प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel