[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद जहानाबाद में निजी क्लीनिक के बाहर जदयू नेता पर चाकू से हमला, जांच में जुटी पुलिस

जहानाबाद में निजी क्लीनिक के बाहर जदयू नेता पर चाकू से हमला, जांच में जुटी पुलिस

0
जहानाबाद में निजी क्लीनिक के बाहर जदयू नेता पर चाकू से हमला, जांच में जुटी पुलिस

Jehanabad JDU Leader Attack : नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार स्थित बाजार समिति के समीप शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने जदयू के जिला सचिव पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई. घायल जदयू नेता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, पारसबिगहा थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी जदयू जिला सचिव मनीष कुमार अपने एक परिचित मरीज को लेकर राजाबाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में आए थे. मरीज को भर्ती कराने के बाद वह क्लीनिक के बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान चार-पांच की संख्या में पहुंचे असामाजिक तत्वों ने किसी बात को लेकर उनसे कहासुनी शुरू कर दी.

हथियार के बट से वार, फिर चाकू से हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर एक बदमाश ने हथियार के बट से जदयू नेता के सिर पर वार कर दिया. इसके बाद उसने जेब से चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया, जिससे मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल जदयू नेता को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: कभी शराबियों की गली कहलाने वाली यह जगह, अब शिक्षा और कारोबार का नया हब बन गई है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel