[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद जहानाबाद: चैतीपीपर गोलीकांड के नामजद आरोपित अक्षय कुमार गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस भी बरामद

जहानाबाद: चैतीपीपर गोलीकांड के नामजद आरोपित अक्षय कुमार गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस भी बरामद

0
जहानाबाद: चैतीपीपर गोलीकांड के नामजद आरोपित अक्षय कुमार गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस भी बरामद
बरामद हथियार

Jehanabad Crime News : चैतीपीपर गांव में बालू खनन विवाद को लेकर हुए चर्चित गोलीकांड मामले में घोसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कांड के नामजद आरोपी अक्षय कुमार को मुड़लाविगहा गांव से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल तथा .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, चैतीपीपर गांव के समीप फल्गु नदी किनारे बालू उठाव को लेकर दो पक्षों के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग में कई लोग गोली लगने से घायल हुए थे. इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मुड़लाविगहा गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

हथियार की होगी फॉरेंसिक जांच

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से बरामद देशी पिस्टल और .315 बोर के एक जिंदा कारतूस को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार का इस्तेमाल गोलीकांड में किया गया था या नहीं. इसके लिए हथियार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

घोसी थाना पुलिस ने बताया कि गोलीकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

Also Read: पटना में DSP ऑफिस के सामने 37 करोड़ की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे 17 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और लग्जरी गांड़ियां बरामद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel