[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद जहानाबाद में लू बनी काल, हीट वेव की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

जहानाबाद में लू बनी काल, हीट वेव की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

0
जहानाबाद में लू बनी काल, हीट वेव की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
पूछ-ताछ करती पुलिस

Jahanabad News: (अशोक कुमार) जहानाबाद जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव अब जानलेवा साबित होने लगी है. लगातार बढ़ते तापमान और सूर्य की तेज तपिश के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं, वहीं मौत के मामले भी सामने आने लगे हैं. ताजा मामला काको प्रखंड क्षेत्र के गडेरिया बिगहा गांव का है, जहां लू की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई.

लू लगने से अचेत हुआ युवक, परिजन लेकर पहुंचे सदर अस्पताल

मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि तेज गर्मी और लू लगने के बाद युवक अचानक अचेत होकर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बेहाल हुए परिजन

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट में लू से मौत की पुष्टि

घटना की जानकारी मिलते ही काको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में भी लू लगने से युवक की मौत होने की बात कही है.

जिले में बढ़ रहा हीट वेव का खतरा. दो दिन पहले भी गई थी एक जान

बताया जा रहा है कि जिले में दो दिन पूर्व भी लू लगने से एक युवक की मौत हुई थी. लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. प्रशासन लोगों से दोपहर के समय घरों से बाहर नहीं निकलने और सावधानी बरतने की अपील कर रहा है.

ALSO READ: करंट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel