[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद जहानाबाद में पिकअप और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, मारपीट और लूट का आरोप

जहानाबाद में पिकअप और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, मारपीट और लूट का आरोप

0
जहानाबाद में पिकअप और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, मारपीट और लूट का आरोप
सांकेतिक तस्वीर

Jahenabad News: (आलोक कुमार की रिपोर्ट)
जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में पिकअप और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट की घटना हो गई.

एक पक्ष ने लगाया मारपीट और लूट का आरोप

दौलतपुर मोकर निवासी मुन्ना कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि पिकअप चालक मोहन कुमार ने लहरिया कट चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. विरोध करने पर मारपीट की गई और बाद में घर पर चढ़कर हमला कर दिया गया.

घर में घुसकर हमला और जेवर छीनने का आरोप

मुन्ना कुमार के अनुसार, दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की और उनकी मां व भतीजी के साथ भी हाथापाई की. इस दौरान सोने का लॉकेट और अंगूठी छीनकर फरार होने का आरोप भी लगाया गया है.

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत

वहीं दूसरे पक्ष के आनंद यादव ने आरोप लगाया कि बाइक सवार ने उनके पिकअप को जबरदस्ती रोककर गाली-गलौज की और लोहे के रॉड से मारपीट की. उन्होंने ₹20,000 छीनने और पिकअप वाहन को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है.

ALSO READ: जहानाबाद में बिजली बिल गड़बड़ी पर उपभोक्ताओं को राहत, शिकायत मिलते ही टीम कर रही जांच और सुधार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel