[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद जहानाबाद डबल मर्डर केस, DGP से बात कर जीतन राम मांझी ने लिया बड़ा एक्शन, स्पीडी ट्रायल के दिए निर्देश

जहानाबाद डबल मर्डर केस, DGP से बात कर जीतन राम मांझी ने लिया बड़ा एक्शन, स्पीडी ट्रायल के दिए निर्देश

0
जहानाबाद डबल मर्डर केस, DGP से बात कर जीतन राम मांझी ने लिया बड़ा एक्शन, स्पीडी ट्रायल के दिए निर्देश
एसपी से मुलाकात करते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jahanabad News:
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भेलावर थाना क्षेत्र के निसरपुरा गांव पहुंचकर दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

DGP समेत बड़े अधिकारियों से की फोन पर बात

पीड़ित परिवार के सामने ही जीतन राम मांझी ने बिहार के डीजीपी, चीफ सेक्रेटरी और मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से फोन पर बातचीत की. उन्होंने अधिकारियों से हत्याकांड में कड़ा एक्शन लेने और दोषियों को जल्द सजा दिलाने की बात कही.

स्पीडी ट्रायल से जल्द सजा दिलाने की मांग

केंद्रीय मंत्री ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि निसरपुरा में शिवम कुमार और मुन्ना कुमार सिंह की हत्या मामले में स्पीडी ट्रायल कराया जाए. उन्होंने अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने का निर्देश दिया.

एसपी से मिलकर ली केस की जानकारी

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद जीतन राम मांझी जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार से मिले. उन्होंने एसपी से केस की प्रगति की जानकारी ली और जांच में तेजी लाने के साथ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही.

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री के निर्देश के बाद जहानाबाद एसपी कोटा किरण कुमार ने निसरपुरा गांव स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने थाना प्रभारी और केस के अनुसंधानकर्ता (आईओ) से मामले की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

15 दिनों के अंतराल में हुई थी दो हत्याएं

बताया जाता है कि निसरपुरा गांव में 15 दिनों के अंदर दो हत्याओं से इलाके में सनसनी फैल गई थी. पहले शिवम कुमार गोलू की हत्या हुई थी, इसके बाद मामले के गवाह और मृतक के चाचा मुन्ना कुमार सिंह को भी अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया था.

हत्याकांड के बाद तेज हुई थी राजनीतिक हलचल

दोहरे हत्याकांड के बाद जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई थीं. कई राजनीतिक दलों के नेता और जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था.

पहले भी हुई थी कार्रवाई

इस मामले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने अभियुक्तों के घर पर बुलडोजर चलवाकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की थी. पुलिस लगातार मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

ALSO READ: CBSE 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा: 15 जुलाई को एग्जाम, अब तक नहीं शुरु हुई आवेदन, छात्र परेशान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel