[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद जहानाबाद में रिश्ते का हुआ कत्ल, पहले बेरहमी से पीटा, फिर जहर देकर पत्नी की हत्या

जहानाबाद में रिश्ते का हुआ कत्ल, पहले बेरहमी से पीटा, फिर जहर देकर पत्नी की हत्या

0
जहानाबाद में रिश्ते का हुआ कत्ल, पहले बेरहमी से पीटा, फिर जहर देकर पत्नी की हत्या
परिजन

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jahanabad Crime News:
जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना अंतर्गत केयूर पोखर गांव में पत्नी की हत्या की सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की. इसके बाद उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया. मृतका की पहचान सोनी देवी उर्फ तेतरी (27) के रूप में हुई है.

15 साल पहले हुई थी शादी, सदमे में पिता

मृतका के पिता महेंद्र चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व राजकुमार चौधरी से हुई थी. शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा. बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद वह गहरे सदमे में हैं और ठीक से कुछ बोल भी नहीं पा रहे हैं.

चार बच्चों के सामने खड़ा हुआ संकट

सोनी देवी अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल हैं. सबसे बड़ा बेटा करीब 12 वर्ष का है. मां की मौत और पिता के फरार होने के बाद बच्चों के पालन-पोषण की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. परिवार के बुजुर्ग दादा-दादी भी काफी वृद्ध हैं, जिससे बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है.

घटना के बाद पति फरार, जांच में जुटी पुलिस

महेंद्र चौधरी ने बताया कि गांव वालों की सूचना मिलने पर वह अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे, जहां उसकी लाश पड़ी हुई थी और दामाद फरार था. इसके बाद हुलासगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ: जहानाबाद में बड़ा खतरा, बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर के नीचे चल रहा अवैध कारोबार, करंट से मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel