[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद Jehanabad : स्वास्थ्यकर्मियों को आग से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण

Jehanabad : स्वास्थ्यकर्मियों को आग से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण

0
Jehanabad : स्वास्थ्यकर्मियों को आग से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण
अपहृता

हुलासगंज.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में अग्निशमन विभाग द्वारा आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निबटने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का संचालन अग्निशमन विभाग के कर्मी अरुण कुमार द्वारा किया गया.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक सुरक्षा उपाय, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग तथा लोगों की सुरक्षित निकासी के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में व्यवहारिक अभ्यास (डेमो) के माध्यम से आग बुझाने की तकनीकों को भी समझाया गया, जिससे कर्मियों को वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर तरीके से कार्य करने में मदद मिल सके.

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मी मौजूद रहे और प्रशिक्षण को गंभीरता से लिया. उपस्थित कर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से आपदा प्रबंधन की तैयारियां मजबूत होती हैं और किसी भी आकस्मिक घटना में जन-धन की हानि को कम किया जा सकता है. स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन ने अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel