[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद घोसी में अपराधियों का तांडव : घर लौट रहे बजाज फाइनेंसकर्मी को मारी गोली, गंभीर

घोसी में अपराधियों का तांडव : घर लौट रहे बजाज फाइनेंसकर्मी को मारी गोली, गंभीर

0
घोसी में अपराधियों का तांडव : घर लौट रहे बजाज फाइनेंसकर्मी को मारी गोली, गंभीर
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक.

Jahanabad News : (अशोक कुमार की रिपोर्ट)
घोसी थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. थाना क्षेत्र के साहो बिगहा गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्यरत एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घायल युवक की पहचान साहो बिगहा गांव निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गुड्डू कुमार रविवार की देर शाम अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से जहानाबाद से घर लौट रहे थे. उन्होंने अपने मित्र को सुकियावां गांव में छोड़ दिया और अकेले साहो बिगहा के लिए रवाना हुए.

गाेली लगने के बाद पिता को किया फोन

इस दौरान गांव के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी. अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली गुड्डू कुमार के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

घायल ने तुरंत अपने पिता को मोबाइल फोन से घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल, जहानाबाद ले जाया गया. चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है.

घटना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस अब अपराधियों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

ALSO READ: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दिलाई गयी शपथ, तंबाकू मुक्त समाज बनाने का आह्वान



Previous article मधुबनी: युवाओं को मिला अभिव्यक्ति और नेतृत्व का मंच, बीएम कॉलेज में यूथ वॉइस का आयोजन
Next article समाज की मजबूती के लिए आपसी मतभेदों को भुलाकर कार्य करें : भरत यादव
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel