[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद करेंट लगने से जेनेरेटर ऑपरेटर की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

करेंट लगने से जेनेरेटर ऑपरेटर की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

0
करेंट लगने से जेनेरेटर ऑपरेटर की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

अशोक कुमार की रिपोर्ट

जहानाबाद. जिले के कल्पा थाना क्षेत्र में करेंट की चपेट में आने से जेनेरेटर ऑपरेटर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कल्पा थाना क्षेत्र के छोटी कल्पा निवासी अरविंद सिंह के रूप में की गयी है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, अरविंद सिंह सिकरिया स्थित एक औद्योगिक प्लांट में जेनेरेटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह वह ट्रांसफार्मर के समीप तार जोड़ने गये थे. इसी दौरान अचानक करेंट की चपेट में आ गये. करेंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गये और घटनास्थल पर ही जमीन पर गिर पड़े. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसे अरविंद सिंह को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लेकर आये़ वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन आक्रोशित हो गये और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे. हालांकि काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel