[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद Jehanabad : कुर्था प्रखंड की 10 पंचायतों में 18 मई तक दर्ज करें आपत्ति

Jehanabad : कुर्था प्रखंड की 10 पंचायतों में 18 मई तक दर्ज करें आपत्ति

0
Jehanabad : कुर्था प्रखंड की 10 पंचायतों में 18 मई तक दर्ज करें आपत्ति
अपहृता

कुर्था. बिहार पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग पटना के दिशा-निर्देश के आलोक में कुर्था प्रखंड अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशन 4 मई 2026 को प्रखंड के सभी 10 पंचायत कार्यालयों तथा प्रखंड कार्यालय कुर्था में कर दिया गया है. इसके साथ ही संभावित पदों की संख्या एवं आरक्षण से संबंधित प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारूप प्रकाशन की तिथि से 14 दिनों के भीतर यानी 4 से 18 मई तक संबंधित व्यक्ति आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आपत्तियों का निष्पादन 4 मई से 22 मई तक किया जाएगा, जबकि अपील वादों का निष्पादन 11 मई से 29 मई तक होगा. इसके बाद प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन 5 जून को किया जाएगा तथा 9 जून को प्रपत्र-1 के आंकड़ों का जिला गजट में प्रकाशन किया जाएगा. कुर्था प्रखंड अंतर्गत पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों की स्थिति इस प्रकार निर्धारित की गई है. वार्ड सदस्य एवं पंच के कुल 137 पद, मुखिया एवं सरपंच के 10-10 पद पंचायत समिति सदस्य के 13 पद तथा जिला परिषद सदस्य के 2 पद शामिल हैं. बीडीओ निशा कुमारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर प्रकाशित प्रारूप का अवलोकन करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित कार्यालय में आवेदन दें ताकि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel