[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद Jehanabad : जमीन विवाद में बुजुर्ग की ईंट से पीटकर हत्या

Jehanabad : जमीन विवाद में बुजुर्ग की ईंट से पीटकर हत्या

0
Jehanabad : जमीन विवाद में बुजुर्ग की ईंट से पीटकर हत्या
अपहृता

जहानाबाद. जिले के सिकरिया थाना क्षेत्र के लुदफुदाहचक गांव में गुरुवार की शाम जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान राजबल्लभ यादव (79 वर्ष) के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि मृतक का अपने ही चचेरे भाई महावीर यादव से साढ़े सात कट्ठा जमीन को लेकर पिछले छह माह से विवाद चल रहा था. मृतक के पुत्र विनय यादव ने बताया कि गुरुवार की शाम उनके पिता अपनी जमीन पर बरगद का पत्ता एकत्रित कर जला रहे थे. इसी दौरान महावीर यादव वहां पहुंचा और पत्ता हटाने को लेकर विवाद करने लगा. विवाद बढ़ने पर उसने ईंट से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल राजबल्लभ यादव को परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सिकरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्र विनय यादव के लिखित बयान पर महावीर यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे जमीन विवाद ही मुख्य कारण पाया गया है. फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस की निगरानी बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel