[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में इन चीजों को भूलकर भी न ले जाएं, वरना नहीं मिलेगी एंट्री

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में इन चीजों को भूलकर भी न ले जाएं, वरना नहीं मिलेगी एंट्री

0
बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में इन चीजों को भूलकर भी न ले जाएं, वरना नहीं मिलेगी एंट्री
सिपाही भर्ती परीक्षा vजहानाबाद

Jahanabad News: (मृत्युंजय कुमार की रिपोर्ट)
जहानाबाद जिले के दस परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचार मुक्त बनाने के लिए प्रशासन की ओर से सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है.

सघन जांच के बाद ही प्रवेश

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है. किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, पेन या अन्य संदिग्ध सामग्री ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है. परीक्षार्थियों को केवल ई-एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है.

जूते उतारकर हो रही तलाशी

सुरक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली जा रही है. इस दौरान जूते खुलवाकर भी जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को रोका जा सके. लड़कों और लड़कियों की अलग-अलग जांच की व्यवस्था की गई है.

दो पालियों में हो रही परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है. पहली पाली के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 बजे रखा गया है, जबकि प्रवेश 9 बजे तक ही दिया जा रहा है.

केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

एसडीओ राजीव रंजन सिंह के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों के 200 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. इस दौरान भीड़ लगाने, लाउडस्पीकर बजाने और अनावश्यक जमावड़े पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है.

ALSO READ: जहानाबाद में फोर व्हीलर ने बाइक में मारी टक्कर, दो शिक्षक घायल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel